छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : सरायकेला-खरसांवा जिले के राजनगर थाना अंतर्गत दोलसोरा गांव के सिंगराय हेम्ब्रम ने अपनी पत्‍‌नी व बच्चों को धान काटने वाले हसुआ से गुरुवार की रात में काट डाला। और खुद गले में फंदा डालकर कर खुदकशी कर ली। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर सिंहराय ने अपने दो और बच्चों पर भी हमला किया। इन दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बंद कर लिया था घर

गुरुवार की रात सिंगराय हेम्ब्रम, अपनी पत्‍‌नी माही हेम्ब्रम, बेटा समीर हेम्ब्रम, बेटी सविता हेम्ब्रम, बेटी पिंकी हेम्ब्रम व दूध मुंहा बेटा बदाई हेम्ब्रम के साथ खाना खाने के बाद घर को अंदर से बंद कर लिया। रात दस बजे के करीब सिंहराय के बच्चों के चिल्लाने की आवाज आसपास के लोगों ने सुना। सिंगराय के भाइयों ने वहां पहुंचकर दरवाजा खोलने को कहा। घायल समीर हेम्ब्रम जिसकी उम्र दस वर्ष है उसने किसी तरह से दरवाजा खोला। दरवाजा खुलने पर आसपास के लोग जब घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर में चारों ओर खून पसरा हुआ है।

पुलिस मामले की कर रही छानबीन

लोग घर के अंदर गए तो सिंगराय फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्‍‌नी माही हेम्ब्रम (35 वर्ष)बेटी सविता हेम्ब्रम (6 वर्ष)व बदाई हेम्ब्रम (8 माह) दम तोड़ चुकी थी। जबकि, समीर (10 वर्ष) व पिंकी (सात वर्ष) गंभीर रूप से घायल था। रात में बारह बजे के करीब राजनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इस बीच समीर व पिंकी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। समीर व पिंकी अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सिंगराय की दिमागी हालत थी खराब

पिता लोसो हेंब्रम ने बताया कि बेटा सिंगराम की दिमागी हालात पिछले दो वर्षो से ठीक नहीं था। पांच बेटों में सिंगराय मझला बेटा था। शादी के बाद सभी बेटे अलग-अलग घर में रहने लगे और खेतीबारी कर जीवन यापन कर रहे हैं। उसकी मां का क्रियाकर्म 19 फरवरी को होना है। सभी उसी की तैयारी में लगे थे। लेकिन ऐसी इतनी बड़ी घटना घटने से हमसब सकते में हैं।