GORAKHPUR: सहजनवां एरिया में रेलवे ट्रैक के पास महिला के मौत की गुत्थी शुक्रवार को सुलझ गई। महिला किसी हादसे का शिकार नहीं हुई। उसका मर्डर करने के बाद पति ने मामले को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया था। अवैध संबंधों के चक्कर में पति ने पत्‍‌नी को ठिकाने लगा दिया। जांच में पति की करतूत सामने आने पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। कैंपियरगंज के सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि नाजायज रिश्तों में बाधक बनने पर पति ने पत्‍‌नी को रास्ते से हटा दिया था।

भाई ने दर्ज कराई थी शिकायत

नौ सितंबर को सहजनवां, गाहसाड़ पुल के पास के कुसवल की रहने वाली शकुंतला की डेड बॉडी मिली। इस मामले में महिला के भाई ने अपने बहनोई पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसके बहनोई महंत यादव अपने ननिहाल महदेइया में रहते हैं। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया महिला अपनी ससुराल में अकेली रहती है। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को पुलिस ने महंत यादव को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बता दिया कि पत्‍‌नी से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।