घर के अलग-अलग कमरों में फांसी पर लटके मिले

ALLAHABAD: यमुनापार में बारा थाना क्षेत्र के बजहा गांव में पारिवारिक कलह से आजिज आकर दंपति ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तहसीलदार मेजा के सामने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बारा थाना क्षेत्र के बजहा गांव का मनोज कुमार प्रजापति मजदूरी कर परिवार चलाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से काम न कर पाने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस बात पर पति पत्‍‌नी में अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने घर के अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर जान दे दी। उप जिलाधिकारी मेजा आरके गुप्ता ने बताया कि पीडि़त परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। साथ ही अन्य सरकारी सहूलियतें भी परिवार को उपलब्ध कराई जायेगी।