‘गल्र्स अलाउड’ बैंड की गायिका किम्बरले वॉल्श ने कहा कि उन्हें अपने बैंड की सदस्य साराह हार्डिंग पर गर्व है क्योंकि साराह बहादुर है तथा उन्होंने अपनी समस्या को स्वीकार किया और उन्होंने पुनर्वास केंद्र में अपना इलाज कराया।

 30 वर्षीय गायिका को लगता है कि हाल ही में उटाह के पुनर्वास केंद्र से इलाज कराकर लौटी साराह ने बहुत अच्छा काम किया। साराह अवसाद और शराब पीने की आदत के इलाज के लिए पुनर्वास केंद्र में भर्ती हुई थी।

 कांटैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, वॉल्श ने कहा, ‘‘पहले हम साथ साथ पार्टी करते थे। हम दोनों इस साल 30 साल के हो गए लेकिन मेरे जन्मदिन की पार्टी पर वो नहीं थी। हम चाहते हैं कि वो ठीक हो जाए.’’

                                                                                                                               Agency

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk