खिल उठे चेहरे

अपनी इस उपलब्धि पर सिटी के उन चेहरों पर खुशी देखने लायक थी। ऐसा नहीं कि यह खुशी बेवजह थी, बल्कि यह खुशी तो बनती है। अवार्ड के दौरान एचीवर्स अपनी फैमिली के साथ मौजूद रहे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी फैमिली सपोर्ट को दिया, जिनकी वजह से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। हर अवार्ड के साथ ही ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता।

गौरी और मेधा ने बांधा समां

आई नेक्स्ट के इस ग्रांड इवेंट में मौजूद लोग बोर न हो इस बात का खास ख्याल रखा गया था। इस दौरान अपनी आवाज के दम पर मेधा और गौरी ने वहां मौजूद सभी को बांधे रखा। वहीं लता मंगेशकर के दमदार गानों पर कीबोर्ड पर दीपक, गिटार पर मोइन, तबले पर विष्णु और पैड पर शेरू ने उनका साथ बाखूबी निभाया। एक के बाद एक दमदार परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ आगाज

प्रोग्राम का आगाज दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। दीप प्रज्जवलन चीफ गेस्ट कमिशनर जेपी गुप्ता, दैनिक जागरण के प्रबंधक सुनील कुमार लद्धू, दैनिक जागरण के सिटी संपादक उमेश चंद शुक्ला, आई नेक्स्ट एडिटोरिल इंचार्ज अश्वनी पांडेय और आई नेक्स्ट के डिप्टी चीफ मैनेजर मार्केटिंग विनोद चौधरी ने किया। इसके बाद प्रबंधक ने गेस्ट का वेलकम किया। इसके बाद जेपी गुप्ता ने एचीवर्स को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान आई नेक्स्ट के जीएम पंकज पांडेय भी मौजूद थे। लास्ट में अश्वनी पांडेय ने वोट ऑफ थैंक्स दिया। प्रोग्राम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रोग्राम का सफल संचालन राजेश चौहान ने किया।

इन्हें मिला अवार्ड

तारकेश्वर नाथ श्रीवास्तव वफा गोरखपुरी

सलिल कुमार श्रीवास्तव

इंजीनियर विनीत मिश्रा

अजय यादव

आशीष छापरिया

नरेंद्र उपाध्याय

डॉ। डीपी सिंह

डॉ। राजीव गुलाटी

आरडी सिंह

मार्तण्ड त्रिपाठी

गौरव शंकर खरे

डॉ। आरएन मिश्रा

राजीव गुप्ता