दो दिन पहले ही बेगूसराय आए थे
सोर्सेज की मानें तो इन लोगों के मोबाइल लोकेशन को लेकर ट्रेस किया जा रहा था। हिरासत में लिए गए लड़के मो। जैद (18) और मो। शाद (22) बेगूसराय के बरियारपुर गांव के रहने वाले है जो तेघड़ा थाना क्षेत्र में आता है। दोनों दो दिन पहले ही बेगूसराय आए थे। वे यूपी में रहकर पढ़ाई करते हैं। ये लोग किस तरह इस कांड में शामिल हैं इसपर अभी कोई बोलने को तैयार नहीं। वैसे एनआईए की टीम बिहार में दो दिनों से काम कर रही है। यहां तक कि बिहार पुलिस को इसकी इंफार्मेशन भी नहीं थी। एडीजी हेडक्वार्टर रविन्द्र कुमार ने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।