-साउथ पार्क के क्वार्टर नंबर 115 के आंगन में गिरी बर्फ की सिल्ली

-आम बर्फ से हल्का और स्वाद भी था डिफरेंट

-देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर थाना एरिया स्थित साउथ पार्क के एक घर के आंगन में बर्फ की सिल्ली पायी गई। बर्फ की यह सिल्ली आम सिल्ली से कुछ अलग थी। इसका टेस्ट भी डिफरेंट था और वजन करीब फ्भ् किलोग्राम होने के बावजूद उठाने में काफी हल्का था। घर के आंगन में बर्फ की सिल्ली कहां से आई, इस बात की भी जानकारी किसी को नहीं है। सिटी में दिन भर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। बाद में जुस्को के सफाई कर्मी बर्फ की सिल्ली को साथ ले गए।

आंगन में पड़ी थी

बर्फ की सिल्ली के आसमान से गिरने की बात कही जा रही है। यह घटना ट्यूजडे की मार्निग 8.फ्0 बजे की है। साउथ पार्क एरिया स्थित ओसी रोड के क्वार्टर नंबर क्क्भ् निवासी सुनील कुमार का कहना है कि उन्होंने एक जोरदार आवाज सुनी। इसके बाद घर के लोग बाहर निकले और आंगन में जाकर देखा तो पाया कि वहां एक बड़ी बर्फ की सिल्ली गिरी पड़ी है। पेड़ से आम की एक टहनी भी वहां टूट कर गिरी थी। सिल्ली का वजन लगभग फ्भ् किलोग्राम बताया जा रहा है। इसके बाद मामले की जानकारी जुस्को को दी गई। जानकारी मिलते ही जुस्को के सफाई कर्मी वहां पहुंचे और सफाई की। घटना की जानकारी मिलते ही वहां देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि आंगन में किसी व्यक्ति के ऊपर इतनी भारी बर्फ की सिल्ली गिरती तो खतरनाक हो सकता था।