-स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विश्व संवाद केंद्र में प्रोग्राम का आयोजन

-विवेकानंद ने अल्प आयु में ही देश के युवाओं को नई राह दिखाई

dehradun@inext.co.in

DEHRADUN : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक आलोक ने कहा कि भगवान बुद्ध के बाद यदि किसी व्यक्ति ने आध्यात्मिक क्षेत्र में भारत की छवि को विश्व पटल पर पहचान दिलाई तो वह स्वामी विवेकानंद थे। वे धर्मपुर स्थित विश्व संवाद केंद्र में आयोजित स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पत्रकार, लेखक, आध्यात्मिक गुरु व मुखर वक्ता के तौर पर विदेशों तक पहचान दिलाई। उन्होंने कई देशों में अपने भाषणों व तर्को से साबित किया कि भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है उन्होंने अल्प आयु में ही देश के युवाओं को नई राह दिखाई। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से ही राज्य के चंपावत जिले से प्रबुद्ध भारत पत्रिका का प्रकाशन किया गया। इस मौके पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर वाडिया के डायरेक्टर प्रो। अनिल गुप्ता ने कहा कि देश में लगातार विदेशियों के आक्रमण के बाद भी देश तरक्की के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ता रहा। इसमें स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा महत्वपूर्ण रही। प्रोग्राम का संचालन हिमांशु अग्रवाल ने किया। इस मौके पर संवाद केंद्र के प्रमुख सतेंद्र, नरेश, धीरेंद्र प्रताप, अनूप, रीता गोयल, शारदा त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शहर में तमाम प्रोग्राम आयोजित किए गए। भाजयुमो गढ़वाल मंडल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनको आदर्श मानते हुए डीबीएस कॉलेज गेट पर सदस्यता कैंप का आयोजन किया। जिसमें फ्00 स्टूडेंट्स को जोड़ा गया। सदस्यता अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल ने स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इधर, भाजयुमो महानगर ने भी डीएवी व महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के बाहर सदस्यता अभियान चलाया।