बड़ी खुशी मिलेगी:

सुबह उठते ही मंदिर से घंटी, भजन और आरती सुनाई देना भी काफी शुभ है। इसका मतलब होता है कि आज बड़ी खुशी मिलने वाली है।

लक्ष्मी का आगमन:

सपने में हरियाली, उल्लू, पानी , सफेद अथवा स्वर्ण सांप दिखाई तो लक्ष्मी का आगमन होने वाला होता है। व्यक्ति जल्दी रईस हो जाता है।

ऐसी बातें हों डेली तो समझें आप जल्‍दी बनने वाले हैं अमीर

यात्रा सफल होगी:

लंबी यात्रा पर जाते समय दाएं हाथ की ओर बंदर, कुता, सांप मिलना शुभ होता है। ये सूचक है कि ये यात्रा सफल होगी।

सौभाग्य सूचक होते:

नारियल, हंस, शंख, मोर आदि सौभाग्य सूचक होते हैं। ऐसे में अगर सुबह के समय नजर इन पर पड़ती है तो अधूरा काम बन जाता है।

 ऐसी बातें हों डेली तो समझें आप जल्‍दी बनने वाले हैं अमीर

मंगलसूचक होता:

गाय का दिखना मंगलसूचक संकेत है। अगर सुबह किसी काम से घर से निकलने पर गाय के दर्शन हो जाते हैं तो समझो काम पूरा हो गया है।

काम सफल हो जाता:

घर से निकलते समय दरवाजे पर अगर कोई स्त्री पूरे सोलह श्रृंगार में दिखती है तो शुभ होता है। जिस काम के लिए जा रहे होते हैं वह सफल हो जाता है।

धन मिलने का इशारा:

सुबह जागते ही पहली नजर दूध अथवा दही पर पड़ने से पूरा दिन अच्छा बीतता है। वहीं सुबह गन्ना दिखने पर भी धन मिलने का संकेत मिलता है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk