- आईजी आफिस में किया पौधरोपण

GORAKHPUR: दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के ट्री ब्रेक कैंपेन के तहत गोरखपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल ने पौधरोपण किया। जोन आफिस के भीतर खाली पड़ी जगह पर आईजी ने आधा दर्जन पौधे लगाए। पौधरोपण करते हुए आईजी ने हर कर्मचारी को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हर व्यक्ति है। इसलिए हर किसी को चाहिए कि वह पौधे लगाएं। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करते रहे। इससे पौधों के विकास में मदद मिलेगी। तभी आने वाले समय में पौधे किसी के काम आ सकेंगे। आईजी ने कहा कि अक्सर पौधे लगाकर लोग भूल जाते हैं। देखभाल के अभाव में पौधे सूखकर खत्म हो जाते हैं। इसलिए पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निबाहनी चाहिए। पौधरोपण के दौरान आईजी ने हर पौधे का नामकरण भी किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष डॉ। योगेश सिंह, इंस्पेक्टर संजय तिवारी, सब इंस्पेक्टर पंकज सिंह, आफिस सुपरिटेनडेंट सुनील सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

े रखे नाम

निष्पक्षता

नम्रता

पारदर्शिता

मानवता

तरुणा

संवेदना

वर्जन

किसी चीज की शुरुआत छोटी होती है। लेकिन निरंतर प्रयास से उसके बड़े परिणाम सामने आते हैं। जीवन के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह साल पौधरोपण करें। इससे धीरे-धीरे बड़ी संख्या में पेड़-पौधे तैयार हो जाएंगे।

मोहित अग्रवाल, आईजी