-निगम के आदेश का नहीं हो रहा है पालन

-लगातार लग रहे है अवैध होर्डिग

-अधिकारियों को भेजा गया है पत्र

PATNA: चुनाव को लेकर पूरा शहर होर्डिग से पट चुका है। इस होर्डिग वार में कई ऐसे भी होर्डिग है जो अवैध हैं, लेकिन निगम द्वारा अभी तक चिन्हित कर कार्रवाई नहीं की जा सकी है। हालांकि इसे लेकर निगम ने शहर के चारों अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को चिन्हित करने का निर्देश पहले ही दिया था, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस काम को पूरा नहीं किया है जिससे निगम को राजस्व का नुकसान हो ही रहा है। साथ ही शहर की स्वच्छता पर भी सवाल खड़े हो रहे है। इसे लेकर नगर आयुक्त ने कई बार इसकी जानकारी लेनी चाही, लेकिन अभी तक इन अधिकारियों से रिस्पांस नहीं मिल पाया है। अब निगम इन सभी कार्यपालक अभियंताओं को नोटिस जारी कर इस संबंध में पूछताछ की है।

कहां है अवैध होर्डिग-

निगम के कार्यपालक अभियंताओं ने कई हफ्ते गुजर जाने के बाद भी शहर में लगे अवैध होर्डिग को चिन्हित कर उसकी रिपोर्ट नहीं दी है। और तो और यह भी रिपोर्ट नहीं दी है कि आखिर शहर में अवैध होर्डिग है या भी नहीं। इन चीजों को लेकर अब नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है और तीनों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से पूछा गया है कि आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से अवैध होर्डिगों को चिन्हित नहीं किया जा सकता है, यह काम कब तक पूरा हो पायेगा। अवैध होर्डिग में ना सिर्फ पॉलिटिकल पार्टियों के होर्डिग शामिल है बल्कि अन्य तरह के होर्डिग भी हैं।

एजेंसी के द्वारा लगाये जाते है होर्डिग-

शहर में होर्डिग लगाने का ठेका प्राइवेट एजेंसियों को दिया जाता है। इसे लेकर बकायदा निगम के द्वारा टेंडर निकलते हैं और उसके बाद विभिन्न कंपनियों को एक तय रेट में होर्डिग लगाने की परमीशन दी जाती है। लेकिन निगम के द्वारा विज्ञापन की जानकारी पूछे जाने के बावजदू ये एजेंसियां कोई रिपलाई नहीं देती हैं। इसके साथ ही लाखों रूपये बकाया भी है। इसे लेकर कई बार निगम के अधिकारियों ने इन कंपनियों को पत्र भी लिखा है।

रेस हुआ था निगम

चुनाव को लेकर जैसे ही आचार संहिता लागू हुआ निगम और प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुये अपने स्तर से कई जगहों से बैनर पोस्टर हटाये व इन मामलों में एफआईआर भी दर्ज किया। लेकिन कई इलाके बच गये जहां पर होर्डिग की संख्या ज्यादा थी, जिसके बाद निगम ने ऐसे अवैध होर्डिग को चिन्हित करने का आदेश दिया था।