-हरक बोले, कम से कम 45 सीटों पर भाजपा जीतेगी

-पर्दाफाश यात्रा के दौरान कांग्रेस की हकीकत आ चुकी है सामने

DEHRADUN: पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता डा। हरक सिंह रावत ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को फिर से निशाने पर लिया है। कहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत व उनकी सरकार के भ्रष्टाचार को जनता समझ चुकी है। बीजेपी की पर्दाफाश यात्रा में साफ हो चुका है कि विस चुनाव में भाजपा कम से कम ब्भ् सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने साफ किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो आपदा, शराब व खनन घोटाले की सीबीआई जांच की जाएगी।

क्यों नहीं हो रही घोटालों की जांच

प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, लेकिन हकीकत और भी है। कुमाऊं मंडल में पर्दाफाश यात्रा के दौरान नजर आया कि राज्य में किस कदर माफिया राज हावी है। सीएम हरीश रावत व उनके गुर्गो की बात न मानने वालों का जीना दूभर हो गया है। सीएम पाक साफ हैं तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मांग पर सारे घोटालों की जांच क्यों नहीं कराते।

क्या बोले हरक

-सीएम जिस धारचूला को आदर्श बनाने की घोषणा करते हैं, वहां अस्पताल में क्क् की बजाय तीन डॉक्टर ही तैनात हैं।

- गेस्ट टीचर्स के साथ धरने पर बैठने वाले मुख्यमंत्री अब उन पर लाठियां बरसा रहे हैं।

-सीएम अपनी हर नाकामी के बाद केंद्र सरकार पर पैसा नहीं देने का दोष मढ़ते हैं।

-आरोप लगाया कि सूबे में शराब से हर महीने फ्0 करोड़ की अवैध वसूली हो रही है।

-इसमें ख्0 करोड़ मुख्यमंत्री की जेब में जाता है।

- दस करोड़ वसूली करने वालों की जेब में।

- कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने उनके इस्तीफा देने पर भी हामी भर दी थी।

- दो घंटे तक बैठक में खूब बवाल हुआ था।

- सीबीआई जांच हो गई तो हकीकत सामने आ जाएगी।

स्पीकर भी रहे निशाने पर

हरक ने स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया, स्पीकर ने विधानसभा में भर्ती घोटाला कर अपने परिजनों को नौकरी दी है। जिसकी जांच होनी चाहिए। जागेश्वर में स्पीकर द्वारा अपना विवेकाधीन कोष भी कार्यकर्ताओं को बांटा गया है।