- पत्‍‌नी ने खोला राज चोरी छिपे पांच शादी कर लेने का राज

- मुंह खोलने पर पति ने दी जान से मारने की धमकी

- पत्‍‌नी ने पति के खिलाफ दर्ज करायी धोखाधड़ी की शिकायत

>NAINI(17Dec,JNN): नैनी कोतवाली के काजीपुर मोहल्ले के रहने वाले एक युवक के खिलाफ उसकी पत्‍‌नी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। युवक पर आरोप है कि उसने बिना महिला से तलाक लिए धोखाधड़ी से पांच शादियां रचा ली हैं। महिला ने आरोप लगाया कि वह पहले शादी करता है और बाद में दूसरी महिलाओं के चक्कर में पत्नी से मारपीट कर उन्हें छोड़ देता है। महिला ने इस बाबत नैनी कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।

रोते बिलखते पहुंच गई थाने

अपने पंद्रह वर्षीय बच्चे के साथ रोते-बिलखते नैनी कोतवाली पहुंची पीडि़ता ने बताया कि क्99म् में उसकी शादी काजीपुर के रहने वाले राजकपूर हरिलाल भारतीया से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसे मालूम चला कि उसके पति ने इससे पहले भी एक शादी की थी, जो आग से झुलस कर मर चुकी है। उस दौरान जब उसने इस पर आक्रोश व्यक्त किया तो परिजनों ने उसे समझाकर शांत करवा दिया। तीन साल तक दोनों के बीच संबंध अच्छे थे। महिला मुंबई में आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी, इसलिए दोनों शादी के बाद मुंबई में ही रहने लगे। क्999 में एक बेटा के पैदा होने के बाद से वह उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि दूसरी लड़कियों के चक्कर में राजकपूर ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की थी। जिस पर मुंबई थाने में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद से वह मुंबई से फरार होकर नैनी भाग आया था। महिला का आरोप है कि इस बीच उसने तीन और शादियां कर लीं। अपने बेटे के साथ नैनी कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति और उसकी पांचवी बीबी ने उसकी और बेटे की पिटाई की। इलाहाबाद में दिखाई देने पर बेटे समेत जान से मारने की धमकी भी दी।