-बिथरी चैनपुर एरिया में इंडिका कार में पकड़ी पशु तस्करी

-क्योलडि़या में भी पकड़े गए तो तस्कर

<-बिथरी चैनपुर एरिया में इंडिका कार में पकड़ी पशु तस्करी

-क्योलडि़या में भी पकड़े गए तो तस्कर

BAREILLY/KYOLADIA: BAREILLY/KYOLADIA: जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है और घरों और खुले मैदानों में अवैध बूचड़खाने चालू हो गए हैं। संडे को बिथरी चैनपुर एरिया में इंडिका कार में पशु तस्करी कर रहे तस्करों ने विहिप के महामंत्री पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। वहीं क्योलडि़या में भी दो पशु तस्कर पकड़े गए हैं। भ् दिन पहले भोजीपुरा एरिया में भी पशु तस्करों ने हिंदू संगठन के पदाधिकारी पर पशु तस्करी से रोकने पर छुरी लेकर दौड़ाया था। पुलिस एफआईआर दर्ज

कार में निकला ख् क्विंटल मांस

बिथरी चैनपुर में संडे सुबह हाईवे पर गोपालपुर नगरिया के पास तस्कर इंडिका कार से मांस ले जा रहे थे। विहिप के राजेंद्र कनौजिया कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे थे। उन्हें इंडिका कार पर शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी को रुकवा लिया। इस पर तस्करों ने उनपर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन क्00 मीटर दूर रजऊ चौकी होने के बावजूद कोई नहीं आया। उसके बाद सीओ को फोन किया गया तो करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस को इंडिका कार से करीब ख् क्विंटल मांस मिला है, जिसे जांच के लिए भेज दिया है। क्योलडि़या के ठिरिया बन्नो जान में घर के अंदर गोवंशीय मांस काटा जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर दो तस्करों साबिर और संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। घर के अंदर से फ्भ् किलो गोवंशीय मांस बरामद हुआ है।