- हुसैनी टाइगर्स ने इन जगहों पर ताला लगाने का किया एलान, प्रशासन बेखबर

- वक्फ की property बिकने के विरोध में उठा रहे कदम

LUCKNOW: बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा घूमने आने वालों को फ्राइडे को निराश होना पड़ेगा। हुसैनी टाइगर्स ने दोनों ऐतिहासिक इमारतों पर ताला डालने का फैसला लिया है। हालांकि, प्रशासन को इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

जानें आरोप

हुसैनी टाइगर्स के प्रेसीडेंट शमील शम्सी ने बताया कि सरकार धार्मिक सम्पत्तियों की सुरक्षा करने में नाकामयाब है। वक्फ की सम्पत्तियां बेची जा रही हैं। डेढ़ साल पहले करीब ब्भ्0 करोड़ रुपए का घोटाला हुसैनाबाद ट्रस्ट में सामने आया था। कुछ लोगों को नामजद भी किया गया था। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अब विरोध करने के लिए यह रास्ता चुना है। वहीं, एडीएम सिटी एचपी शाही ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। यदि जबरन पर्यटन स्थलों को बंद किया जाएगा तो उसे मना किया जाएगा।