अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल: 11 लाख चिलम से बने पंडाल में बाबा भोलेनाथ देंगे दर्शन
पहाड़ पर भोलेनाथ और गुफा में मां दुर्गा

रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल में एक तरफ मां दुर्गा नटराज के रूप में महिषासुर का वध करती नजर आएंगी, तो दूसरी ओर अनाथों के नाथ बाबा औघड़नाथ भी चिलम से बने पहाड़ पर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। पंडाल निर्माण को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर जी- जान से जुटे हुए हैं। पंडाल बनाने के लिए 11 लाख चिलम का इस्तेमाल किया जा रहा है। 40 फीट ऊंचे और 60 फीट चौड़े इस भव्य पंडाल में श्रद्धालु पहाड़ से गुजरते हुए भगवती के दर्शन करने के लिए गुफा में प्रवेश करेंगे। मां दुर्गा की गुफा को सैकड़ों घंटियों और पुआल समेत दूसरे मटीरियल से सजाया जा रहा है।

अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल: 11 लाख चिलम से बने पंडाल में बाबा भोलेनाथ देंगे दर्शन
भव्य नंदी और शिवलिंग भी होंगे आर्कषण का केंद्र।

रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय ने बताया कि पंडाल को भव्य लुक दिया जा रहा है। पूरे पंडाल को 600 त्रिशुल व 1100 घंटियों से सजाया जा रहा है। 10 फीट का डमरू, 20 फीट की नदी और 6 फीट की शिवलिंग भी पंडाल में श्रद्धालुओं के आकर्षक का केंद्र होंगे।

 

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk