बीवी का इंतजार करता

फ्रांस में बड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने तो अपने रिश्ते की महत्त को किनारे कर उसे व्यापार बना डाला है। जानकारी के मुताबिक पेरिस के उत्तरी क्षेत्र में अवस्थित मॉक्स निवासी 54 वर्षीय शख्स अपनी 46 वर्षीय बीवी द्वारा जिस्मफरोशी करवा कर पांच हजार पाउंड प्रति माह कमाता था। इस पर स्थानीय अदालत में मामला चल रहा है। यह शख्स अपनी बीवी द्वारा क्लाइंट्स को खुश करने के दौरान घर के बाहर इंतजार करता था। कई बार वह अपनी फैमिली कार में पांच साल के बच्चे के साथ अपनी बीवी का इंतजार करता था। पुलिस ने दस साल पूर्व विवाहित इस दंपति को बीते मंगलवार को गिरफ्तार किया है, लेकिन केवल पुरुष पर ही यौनाचार का मामला चला और उसे दस साल जेल की सजा भी हो सकती है।

क्लाइंट्स का इंतजाम

शहर के आपराधिक अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजक इमैनुअल डुपिक ने कहा, 'पति अपनी बीवी पर कई बार अन्य पुरुषों के साथ सेक्स संबंध बनाने के लिए मानसिक दबाव भी बनाता था।'फ्रांस में यूं तो वेश्यावृत्ति वैध है लेकिन वहां कानूनन इसे बतौर बिजनेस नहीं अपनाया जा सकता है। आरोप में बताया गया है कि यह शख्स चार साल से इंटरनेट साइट्स व टेक्स्ट मैसेज के जरिये अपनी बीवी के लिए क्लाइंट्स का इंतजाम करता था। उस पर आपराधिक मामला चल रहा है और फिलहाल वह जमानत पर रिहा कर दिया गया है। दंपत्ति के पास काफी दूर दूर से क्लाइंटस आते थे।

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk