- जेठ पर भी लगाया प्राइवेट पार्ट छेड़ने का आरोप

 

Kharkhoda : थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की एक महिला ने गो¨वदपुरी निवासी दहेज लोभी ससुरालियों पर दहेज में एक लाख रुपये मांगने व प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। वहीं, जेठ पर प्राइवेट पार्ट छेड़ने के आरोप भी लगाए। उक्त मामले में छह लोगों के खिलाफ शुक्रवार को थाने पर तहरीर दी है।

जेठ ने की छेड़छाड़

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के खुशहालनगर निवासी नरगिस पुत्री ग्यासुद्दीन ने शुक्रवार बताया कि दस साल पूर्व उसकी शादी गो¨वदपुरी निवासी मोहसीन पुत्र नसीमुद्दीन के साथ हुई थी। इसबीच उसके तीन बच्चे भी हुए, लेकिन एक साल पहले उसका पति सऊदी अरब चला गया। तभी से उसके ससुराल वाले परेशान करते हैं और दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते हैं। कुछ समय पूर्व जेठ ने अकेला देखकर कमरे में घुस आया और सोता देखकर उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। पीडि़ता ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

 

ससुरालियों पर लगाया एक लाख रुपये व कार मांगने का आरोप

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड़ निवासी दहेज लोभी ससुरालियों पर पीडि़त महिला ने दहेज में एक लाख रुपये व कार मांगने का आरोप लगा शुक्रवार को थाने पर तहरीर दी है।

दहेज मांग रहे हैं

मेरठ के खुशहाल नगर निवासी हिना पुत्री इरफान ने शुक्रवार को मुंडाली थाना पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी आड़ निवासी शहजाद पुत्र करीम खां के साथ दस माह पहले हुई थी। शादी के समय से ही उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं। एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। उसके बाद से पति समेत अन्य ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते और दहेज में एक लाख रुपये व कार मांगते आ रहे हैं। उक्त मामले में पति समेत छह के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।