बर्थडे यादगार बनाने के लिए जा रहे थे आगरा

जानकारी के मुताबिक एम्स के मृत डॉक्टर हर्षद का आज बर्थडे था। ऐसे में इनके साथी डॉक्टरों ने रविवार होने की वजह से जन्मदिन मनाने के लिए आगरा जाने का प्लान किया। इसके बाद सभी कल रात देर इनोवा से आगरा के लिए निकल पड़े। इनोवा कार में डॉक्टर यशप्रीत काठपाल (26), डॉक्टर हर्षद (35), डॉक्टर हेमबाला (25)डॉक्टर कैथरीन  (27), डॉक्टर अभिनव (25), डॉक्टर जितेंद्र मौर्य (28) और डॉक्टर महेश (29) सवार थे। डॉक्टर हर्षद खुद ही इनोवा को चला रहे थे।

घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया

ऐसे में रात करीब ढाई बजे एक्सप्रेस-वे सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास इनोवा कार आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। इस दौरान इनोवा सवार लोग उसमें फंस गए और चीखने-चिल्लाने लगे। रात का समय होने से वहां पर मदद भी करने वालों की संख्या कम थी। हालांकि घटना जानकारी मिलते ही सीओ मांट विजय कुमार मिश्र और सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत ही गाड़ी में फंसे लोगों को काफी मुश्िकल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में उपचार हेतु भेजा।

हाल ही में मेडिकल की पढाई पूरी की थी

वहीं एम्स रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेजिडेंट हर्षित का कहना है कि मामले की जानकारी मिलते ही घायलों को दिल्ली ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए भेजे जाने की प्रकिया पूरी की गई है। इसके साथ ही हादसे के शिकार हुए डॉक्टरों को परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इस हादसे में डॉक्टर यशप्रीत काठपाल, डॉक्टर हर्षद और डॉक्टर हेमबाला की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर कैथरीन, डॉक्टर अभिनव, डॉक्टर जितेंद्र और डॉक्टर महेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बतादें कि इन डॉक्टरों ने हाल ही में मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी। सभी डॉक्टर एम्स के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में कार्यरत थे।

नवरात्रि विशेष: इन दो राज्यों की पुलिस में हैं सबसे ज्यादा महिलाएं, संभालती हैं कानून व्यवस्था, ये है देश में लेडी पुलिस रेशियो

National News inextlive from India News Desk