-2014 के चुनाव में सिर्फ दो विधानसभा से मिले थे लाख से ज्यादा वोट

-इस बार सभी विधानसभाओं में सवा लाख से ज्यादा वोट पाने में कामयाब हुई बीजेपी

-अलग-अलग लड़कर भी बीजेपी को पछाड़ नहीं पाई थी सपा

GORAKHPUR: लोकसभा आम चुनाव इस बार कई मायने में खास रहा. जहां मंदिर के बाहर का कोई कैंडिडेट सात लाख वोट पाने में कामयाब रहा, तो वहीं इतनी बड़ी जीत का अंदर भी पहले किसी बाहरी प्रत्याशी को नहीं मिला था. 64 गोरखपुर लोकसभा की कोई भी विधानसभा ऐसी नहीं रही, जिसमें बीजेपी कैंडिडेट रवि किशन को एक लाख 20 हजार से कम वोट ि1मले हों.

2014 में भी नहीं मिले थे इतने वोट

2019 के चुनाव में जीत के दावे तो सभी कर रहे थे, लेकिन कोई लहर की बात नहीं कर रहा था, लेकिन रिजल्ट आने के बाद कहानी बिल्कुल उलटी ही नजर आई. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2014 में जब पीएम नरेंद्र मोदी की लहर चल रही थी, तब गोरखपुर के सांसद यानी मौजूदा वक्त के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी इतने वोट नहीं मिले थे, जितना कि रवि किशन शुक्ला वोट पाने में कामयाब हुए हैं. योगी को 2014 में पिपराइच और गोरखपुर शहर से ही एक लाख से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि इस बार रवि किशन सभी जगहों पर बाजी मारने में कामयाब हुए हैं.

कुछ यूं पड़े वोट -

विधानसभा

कैंपियरगंज - 2014

कांग्रेस - 7825

बीजेपी - 94508

एसपी - 52462

बीएसपी - 34930

एसपी + बीएसपी - 87392

कैंपियरगंज - 2019

कांग्रेस - 3296

बीजेपी - 136588

एसपी + बीएसपी - 76202

पिपराइच - 2014

कांग्रेस - 6348

बीजेपी - 125316

एसपी - 47837

बीएसपी - 37383

एसपी + बीएसपी - 85220

पिपराइच - 2019

कांग्रेस - 2744

बीजेपी - 165052

एसपी + बीएसपी - 82004

गोरखपुर शहर - 2014

कांग्रेस - 12097

बीजेपी - 133892

एसपी - 31055

बीएसपी - 20479

एसपी + बीएसपी - 51534

गोरखपुर शहर - 2019

कांग्रेस - 8877

बीजेपी - 156243

एसपी + बीएसपी - 67584

गोरखपुर ग्रामीण - 2014

कांग्रेस - 7872

बीजेपी - 97482

एसपी - 53810

बीएसपी - 40035

एसपी + बीएसपी - 93845

गोरखपुर ग्रामीण - 2019

कांग्रेस - 4630

बीजेपी - 135976

एसपी + बीएसपी - 96247

सहजनवा - 2014

कांग्रेस - 11515

बीजेपी - 87406

एसपी - 41052

बीएसपी - 43450

एसपी + बीएसपी - 84502

सहजनवां - 2019

कांग्रेस - 3308

बीजेपी - 121151

एसपी + बीएसपी - 92303