लॉ कर रहा है प्रिंस

सरोज अपार्टमेंट में रहनेवाले व बिल्डर सतीश श्रीवास्तव का बेटा है प्रिंस। वह ओडि़शा के भुवनेश्वर में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा है। सोर्सेज के मुताबिक, प्रिंस भोजन करने और मोबाइल रीचार्ज कराने के लिए कार से जा रहा था, उसी दौरान हिनू के पास एक बाइक उसकी कार के बगल से गुजरा। बाइक सवार ने हाथों से इशारा करते हुए प्रिंस को कार रोकने को कहा, लेकिन सिचुएशन को समझते हुए प्रिंस ने कार की स्पीड बढ़ा दी. इस बीच बाइक में पीछा बैठा शख्स ने रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। एक गोली कार की बॉडी में लगी। इसके बाद प्रिंस ने कार को टर्न किया और सीधे डोरंडा थाना जा पहुंचा। उसने थाने में मौजूद पुलिस ऑफिशियल्स को गोलीबारी की इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस की टीम ने क्रिमिनल्स को पकडऩे के लिए रात में ही छापेमारी की, पर किसी को पकड़ा नहीं जा सका।

सुशील श्रीवास्तव पर शक
प्रिंस राज ने पुलिस को बताया कि वह भुवनेश्वर में पढ़ाई कर रहा है। ओडि़सा में फालिन आने की वजह से वह वापस घर लौटा था। हालांकि, घर में कोई मौजूद नहीं है। पिता फिलहाल दिल्ली में है और इसी दौरान क्रिमिनल्स ने इस घटना को अंजाम दिया।
प्रिंस ने अपने चाचा और हजारीबाग स्थित सेंट्रल जेल में बंद सुशील श्रीवास्तव पर हमला कराने का शक जाहिर किया है। पुलिस डिफरेंट एंगल से इस मामले की छानबीन कर रही है।

2009 में हुआ था एनकाउंटर
सरोज अपार्टमेंट, हिनू में साल 2009 में पुलिस और क्रिमिनल्स के बीच एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर में दो क्रिमिनल्स मारे गए थे। मारे गए शूटर्स रांची के खेलारी थाना एरिया से बिलांग करते थे। उस पीरियड में रांची के एसएसपी प्रवीण कुमार सिंह थे।

Crime News inextlive from Crime News Desk