1. विराट कोहली :
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने कंगारुओं के अगेंस्ट 9 पारियों में 66.83 के औसत से 401 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 90 रन है। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े।
2. युवराज सिंह :
सिक्सर किंग नाम से मशहूर युवराज सिंह भले ही टीम में न खेल रहे हों, लेकिन कंगारुओं के खिलाफ टी-20 में उनका बल्ला भी खूब चला। युवी ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 8 पारियों में 56.60 की औसत से 283 रन बनाए। उनके खाते में 3 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
3. रोहित शर्मा :
भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना काफी अच्छा लगता है। हिटमैन रोहित ने कंगारुओं के अगेंस्ट 11 पारियों में 29.33 की औसत से 264 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 79 रन है और उनके खाते में 3 अर्धशतक दर्ज हैं।
4. एमएस धोनी :
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 टी-20 खेले हैं। जिसमें उनके नाम 231 रन दर्ज हैं। धोनी का कंगारुओं के खिलाफ औसत 38.50 है। हालांकि धोनी ने अभी तक कोई भी शतक या अर्धशतक नहीं लगाया। उनका सर्वाधिक स्कोर 48 रन है।
5. गौतम गंभीर :
बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 7 टी-20 खेले हैं। उनके नाम 198 रन दर्ज हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk
Cricket News inextlive from Cricket News Desk