- टोल शुल्क लेने पर अड़े बाउंसरों ने दिल्ली से आप विधायक प्रकाश और साथियों से की अभद्रता

-सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो कर्मियों को हिरासत में लिया

<- टोल शुल्क लेने पर अड़े बाउंसरों ने दिल्ली से आप विधायक प्रकाश और साथियों से की अभद्रता

-सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो कर्मियों को हिरासत में लिया

Daurala :Daurala : दिल्ली की देवली सीट से आप पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल से शुक्रवार को सिवाया टोल प्लाजा पर तैनात बाउसंरों ने गोली मारने की धमकी दे डाली। इसके पूर्व टोल कर्मचारियों द्वारा टोल शुल्क मांगे जाने पर विधायक ने अपना कार्ड दिखाया, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी। पहले उनके साथ अभद्रता की, बाद में धक्का मुक्की की।

आप एमएलए से वसूली

हाल ही में दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनी है। दिल्ली की देवली सीट से प्रकाश जरवाल ने अपना भाग्य आजमाया था और जीत हासिल की थी। शुक्रवार को विधायक अपने दोस्त भगवानदास व ओमप्रकाश के साथ इनोवा गाड़ी संख्या डीएल 8सी बीई 000क् से जा रहे थे। सुबह क्क् बजे सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद उनकी गाड़ी बूथ नम्बर तीन पर रुकी। बूथ नम्बर तीन पर मनीष व सोनू शर्मा तैनात थे। दोनों ने विधायक से टोल शुल्क मांगा, जिस पर उन्होंने आई कार्ड दिखाते हुए स्वयं को विधायक बताया, परंतु कर्मी नहीं माने और शुल्क लेने की जिद पर अड़े रहे। इस पर उन्होंने विधानसभा का कार्ड भी दिखाया। कर्मियों ने विधायक से अभद्रता करनी शुरू कर दी। विधायक ने मौके पर पहुंचे सीओ ब्रजेश कुमार से कहा कि बाउंसर शुल्क के अस्सी रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे। सीओ ने टोल कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। पुलिस ने मनीष व सोनू को हिरासत में ले लिया। विधायक ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

केजरीवाल से करेंगे शिकायत

मोदीपुरम: विधायक से अभद्रता के मामले में टोल कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। टोल कर्मियों का कहना है कि इनोवा गाड़ी में दो लड़कियां भी थी। जिन्हें थाने ले जाते समय रास्ते में ही किसी ढाबे में उतार दिया गया। उनका कहना था कि अगर वह उनके घर की लड़कियां थी तो थाने क्यों नहीं ले गए। थाने में तहरीर देते समय महिलाएं नहीं थी। वेस्टर्न टोल वे कंपनी के जीएम ¨प्रस मैथ्यू ने कहा कि आप पार्टी के विधायक ने पहले सुरक्षा कर्मियों से गालीगलौज की थी जिसका टोल कर्मियों ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल से मामले की शिकायत करेंगे। गौरतलब है कि विधायक के दो टोल कर्मियों के खिलाफ नामजद तहरीर देने से टोल कर्मियों में आक्रोश है।