(1) Sania Mirza :- इस लिस्ट में सबसे ऊपर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का नाम आता है। साल 2008 में सानिया के अगेंस्ट एक केस फाइल किया गया था जिसमें उनके ऊपर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया गया था। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में एक टेनिस की प्रतियोगिता देखने पहुंची सानिया की कुर्सी के आगे टेबल पर तिरंगा रखा हुआ था और सानिया उसी टेबल पर तिरंगे के बगल में पैर रखकर बैठी हुईं थी। यह तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी।

(2) Sachin Tendulkar :- सचिन तेंदुलकर का नाम देखकर शायद आप चौंक जाए लेकिन यह सच है। सचिन भी तिरंगे को अपमानित करने के चक्कर में फंस चुके हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 2010 में अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया लेकिन उनसे एक गलती हो गई। दरअसल उन्होंने जो बर्थडे केक काटा था वह तिरंगे की डिजाइन का बना हुआ था। अब ऐसे में तिरंगे को काटना भारतवासियों को नागवार गुजरा।

independence day special : सचिन,अमिताभ सहित 6 सेलेब्रिटीज,तिरंगे का कर चुके हैं अपमान

(3) Mandira Bedi :- पॉपुलर टीवी होस्ट मंदिरा बेदी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल मंदिरा तिरंगे वाली साड़ी पहनकर विवादों में घिर गईं। एक इवेंट के दौरान मंदिरा जब तिरंगे वाली साड़ी पहनकर आई तो वहां मौजूद सभी लोग शॉक्ड रह गए। उनकी साड़ी में ऊपर से लेकर नीचे तक तिरंगा बना हुआ था। ऐसे में वो भी निशाने पर आ गईं। क्योंकि किसी भी शख्स को कमर के नीचे तिरंगा पहनने की इजाजत नहीं है।

(4) Amitabh and Abhishek Bachchan :- इंडिया द्वारा वर्ल्ड कप जीतने पर अमिताभ और अभिषेक इतना खुश हो गए कि उन्होंने बड़ा सा तिरंगा झंडा अपने शरीर पर लपेट लिया। बस फिर क्या, लोगों का गुस्सा फिर फूटा और उनकी कड़ी आलोचना हुई। दरअसल नेशनल ऑनर एक्ट 1971 और फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 नियम के मुताबिक ऐसा करना मना है।

independence day special : सचिन,अमिताभ सहित 6 सेलेब्रिटीज,तिरंगे का कर चुके हैं अपमान

(5) Mallika Sherawat :- मल्ल्िका शेरावत का तिरंगा कांड तो आप सभी को याद होगा। फिल्म डर्टी पालिटिक्स के पोस्टर में मल्लिका के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं और वह सिर्फ तिरंगे को लपेटे कार पर बैठी थीं। यह पोस्टर काफी विवादित रहा, यही नहीं इस मसले पर उनके अगेंस्ट केस भी फाइल किया गया।

(6) Shah Rukh Khan :- बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान भी तिरंगे का अपमान करके आलोचना झेल चुके हैं। दरअसल 2011 में इंडिया द्वारा वर्ल्डकप जीतने पर शाहरुख अपनी गाड़ी लेकर रोड पर जश्न मनाने निकल पड़े। लेकिन शाहरुख हाथ में तिरंगा लिए थे, जोकि उल्टा हो गया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk