भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह 10 चीजें हुईं पहली बार
1. पहला टेस्ट मैच :
भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। यह मैच लॉर्ड्स में हुआ था। हालांकि भारत यह मैच हार गया था।

भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह 10 चीजें हुईं पहली बार
2. पहली टेस्ट सेंचुरी :
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में पहली सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज लाला अमरनाथ थे। अमरनाथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में यह कारनामा किया था।

भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह 10 चीजें हुईं पहली बार
3. पहली टेस्ट जीत :
टेस्ट क्रिकेट में भारत को पहली जीत साल 1952 में मिली थी। भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच एक पारी और 8 रन से जीता था।

भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह 10 चीजें हुईं पहली बार
4. पहली टेस्ट सीरीज जीत :
कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। तीन मैचों की यह सीरीज भारत ने 1-0 से अपने नाम की थी।

भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह 10 चीजें हुईं पहली बार
5. एक पारी में 10 विकेट :
भारत की तरफ से लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट नया इतिहास रच दिया था।

भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह 10 चीजें हुईं पहली बार
6. पहली टेस्ट हैट-ट्रिक :
भातर की तरफ से पहली टेस्ट हैट-ट्रिक लेने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है। भज्जी ने यह कारनामा साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।

भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह 10 चीजें हुईं पहली बार
7. पहला तिहरा शतक :
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में पहला तिहरा शतक जड़ा था। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह 10 चीजें हुईं पहली बार
8. सबसे ज्यादा टेस्ट शतक :
साल 2005 में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (35) लगाकर भूतपूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर (34) का रिकॉर्ड तोड़ा था। हालांकि बाद में सचिन ने कुल 51 टेस्ट शतक लगाए।

भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह 10 चीजें हुईं पहली बार
9. सबसे सर्वाधिक टेस्ट स्कोर :
भारत ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 726/9 विकेट बनाया था। यह भारत का अभी तक का उच्चतम टेस्ट स्कोर है।

भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह 10 चीजें हुईं पहली बार
10. 500वां टेस्ट मैच :
विराट कोहली के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है। वह भारतीय टीम के 500वें टेस्ट मैच की कप्तानी करने जा रहे हैं जो हमेशा याद किया जाएगा।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk