कानपुर। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज मंगलवार को आज उत्तर भारत में मौसम का रुख सख्त रहेगा। यहां उत्तराखंड को छोड़ दें तो लगभग सभी राज्यों में कड़ी धूप निकलने की संभावना है। वहीं पूर्व भारत, उत्तर पूर्व भारत, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत और मध्य भारत कुछ इलाकों में आज भारी बारिश की आशंका हैं। खास बात तो यह है कि दक्षिण प्रायद्विपीय भारत में हवाओं का रुख तेज होने से तूफान आने की संभावना है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने इन राज्यों में पहले से ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए चेतावनी जारी है।

पूर्व और उत्तर पूर्व भारत :  कहीं साफ तो कहीं होगी भारी बारिश
आज पूर्व भारत के बिहार में मौसम साफ रहेगा। झारखंड और पश्चिम बंगाल में बादल छाएं रहेंगे। छुटपुट बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं असम-मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड,  मणिपुर,  त्रिपुरा और मिजोरम में कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है।

उत्तर में धूप दक्षिण में है बारिश,जानें आज पूरे देश के मौसम का हाल

उत्तर व पश्चिम भारत :  उत्तराखंड छोड़ हर जगह निकलेगी धूप
आज उत्तर भारत में उत्तराखंड में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौमस साफ रहेगा। यहां चटख धूप निकलने व उमस बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा पश्चिम भारत की बात करें तो यहां राजस्थान में भी मौसम साफ रहेगा। यहां भी धूप निकली रहेगी।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत :  यहां बारिश संग तूफान की आशंका
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेलंगाना में बादल छाए रहने के साथ छुटपुट बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश में कुछ इालकों में भारी बारिश होने की संभावना है। यहां हवाओं की गति भी काफी तेज रह सकती है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्ष्यदीप एवं अंडमान निकाेबार में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना नजर आ रही है।
 
मध्य भारत : मध्यप्रदेश में धूप तो इन राज्यों में हो सकती बारिश
वहीं मध्य भारत के मौसम की बात करें आज यहां उड़ीसा में मौसम काफी ज्यादा बिगड़ा रहेगा। यहां कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। मध्यप्रदेश में धूप निकली रहेगी। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़  और गोवा में मौसम मिला-जुला रहेगा। यहां कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे यहां मौसम सुहावना बना रह सकता है।

धूप और उमस से आज यूपी का बुरा हाल, इन राज्यों में बारिश के साथ आ सकता है तूफान

 

National News inextlive from India News Desk