कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 23 जनवरी से हो रही। टीम इंडिया नेपियर के मैक्लेन पार्क में पहला एकदिवसीय मैच खेलेगी। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तैयारी में हैं। हालांकि कीवी बल्लेबाजों को अपने घर में वनडे रिकाॅर्ड कुछ खास नहीं है। न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ अपने घर पर जीत प्रतिशत भले ज्यादा हो मगर जब बात बड़ी पारी खेलने की आई तो भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम रहा। आइए जानें न्यूजीलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच सबसे बड़ी वनडे पारी कौन सी हैं...

सचिन तेंदुलकर - 163 रन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का न्यूजीलैंड में वनडे रिकाॅर्ड काफी शानदार है। यही नहीं कीवियों के खिलाफ उन्हीं के घर पर वह दोनों टीमों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं। क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सचिन ने साल 2009 में क्राइस्टचर्च में नाबाद 163 रन की पारी खेली थी। वनडे में सचिन की यह 43वीं और न्यूजीलैंड में पहली सेंचुरी थी। तेंदुलकर ने इस पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए थे। तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं की धरती पर सबसे ज्यादा 18 मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 38.35 की औसत से 652 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है।

ind vs nz : न्यूजीलैंड में हाई स्कोर बनाने में भारतीय बल्लेबाजों से पीछे हैं कीवी

वीरेंद्र सहवाग - 125 रन

भारत के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार वीरेंद्र सहवाग न्यूजीलैंड में दूसरी सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं। सहवाग ने साल 2009 में हैमिल्टन में नाबाद 125 रन बनाए थे। वीरू ने यह शतक 60 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। बता दें सहवाग ने कीवियों के खिलाफ उन्हीं की धरती पर 12 मैच खेले जिसमें उनके बल्ले से 54.36 की औसत से 598 रन निकले। यही नहीं सहवाग के नाम न्यूजीलैंड में सर्वाधिक तीन वनडे शतक का रिकाॅर्ड भी दर्ज है। वहीं अर्धशतक की बात करें तो सहवाग ने न्यूजीलैंड में दो हाॅफसेंचुरी भी लगाई हैं।

 

राहुल द्रविड़ - 123 रन

टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को शुरुआत में वनडे प्लेयर नहीं माना जाता था। मगर उन्होंने न्यूजीलैंड में 1999 में शानदार 123 रन बनाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। वनडे क्रिकेट में द्रविड़ का यह दूसरा शतक था। यही नहीं 1999 वर्ल्ड कप में राहुल द्रविड़ 461 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। द्रविड़ ने न्यूजीलैंड में 12 मैच खेले जिसमें उन्होंने 38.63 की औसत से 425 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इसी के अलावा द्रविड़ चौथे भारतीय बल्लेबाज भी हैं जिनके नाम न्यूजीलैंड में वनडे में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड दर्ज है।  

ind vs nz : न्यूजीलैंड में हाई स्कोर बनाने में भारतीय बल्लेबाजों से पीछे हैं कीवी

विराट कोहली - 123 रन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। कोहली ने 2014 में नेपियर में 123 रन की पारी खेली थी। हालांकि भारत यह मैच 24 रन से हार गया था। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं की धरती पर सिर्फ पांच वनडे खेले हैं जिसमें उनके नाम 58.20 की औसत से 291 रन दर्ज हैं। यहां विराट के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी बने।

क्रिस केर्यंस - 115 रन

टाॅप 5 लिस्ट में न्यूजीलैंड का जो इकलौता बल्लेबाज शामिल है, वो हैं क्रिस केर्यंस। पूर्व कीवी प्लेयर क्रिस ने भारत के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 1999 में 115 रन की पारी खेली थी। तब क्रिस पाचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की खूब धुनाई की। जिसके चलते भारत यह मैच 70 रन से हार गया था।

Ind vs Nz : जानें न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज हारने से टीम इंडिया कितना नीचे गिर जाएगी

Ind vs nz : आज भी टीम में शामिल हैं वो 2 खिलाड़ी, जो 10 साल पहले न्यूजीलैंड में मिली आखिरी जीत के थे गवाह

Cricket News inextlive from Cricket News Desk