9 साल से अजेय है भारत

भारत का भारत में श्रीलंका के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड काफी शानदार है। भारत में दोनों टीमों के बीच कुल 48 मैच हुए हैं जिसमें 34 में भारत को जीत मिली वहीं 11 मैच श्रीलंका के नाम रहे। तीन मैच बेनतीजा भी रहे। आखिरी बार भारत को श्रीलंका के हाथों 2009 में नागपुर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उस मैच में भारत 3 विकेट से हार गया था। हालांकि उसके बाद भारत में जब भी वनडे मैच हुआ श्रीलंका को हार झेलनी पड़ी है।

ind vs sl odi : श्रीलंका के खिलाफ भारत पिछली बार कब हारा था,जानने के लिए बदलने पड़ेंगे कई कैलेंडर

पिछले 5 मैच लगातार जीते

भारत और श्रीलंका के पिछले पांच वनडे मुकाबलों पर नजर डालें तो भारत को 100 प्रतिशत जीत मिली है। पिछले पांचों मैचों में भारत विरोधी टीम पर हावी रहा है। हालांकि ये पांचों मुकाबले श्रीलंका में खेले गए हैं लेकिन जीत भारत के खाते में आई।

जानें अनुष्का की जब पहली फिल्म आई थी, तब कोहली क्या करते थे

ind vs sl odi : श्रीलंका के खिलाफ भारत पिछली बार कब हारा था,जानने के लिए बदलने पड़ेंगे कई कैलेंडर

रोहित की कप्तानी डेब्यू

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में कप्तानी करेंगे। यह पहला मौका है जब रोहित सीमित ओवर में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। हालांकि रोहित आईपीएल में मुंबई इंडिंयस के कप्तान रहे हैं, ऐसे में उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है।

ind vs sl odi : श्रीलंका के खिलाफ भारत पिछली बार कब हारा था,जानने के लिए बदलने पड़ेंगे कई कैलेंडर

कौन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज

श्रीलंका के खिलाफ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने 84 मैचों में 3113 रन बनाए हैं उनका श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 138 रन है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं पूर्व कप्तान एमएस धोनी, धोनी ने 63 मैचों में 2311 रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ धोनी का बल्ला खूब चलता है, उन्होंने अपने करियर की 183 रन की सबसे बड़ी पारी श्रीलंका के विरुद्ध ही खेली थी।

ind vs sl odi : श्रीलंका के खिलाफ भारत पिछली बार कब हारा था,जानने के लिए बदलने पड़ेंगे कई कैलेंडर

Cricket News inextlive from Cricket News Desk