* पश्चिमी हिमालयी में भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका

* जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश हो सकते प्रभावित

* पंजाब व मैदानी इलाकों में आज बारिश के आसार बने

* विदर्भ व महाराष्ट्र में आज चल सकती है शीत लहर

कानपुर। आज से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक फ्रेश विस्टरबेंस की वजह से हालात बिगड़ने की अाशंका है। इसका सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रहेगा। यहां पर एक बार फिर भारी बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। आज शाम से यहां हालात गंभीर हो सकते हैं।

पहाड़ियों पर न जाने की सलाह दी जा रही

भारतीय माैसम विभाग की मानें तो यहां पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले तीन दिन तक यानी कि 13 जनवरी तक माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। ऐसे में यहां पर स्थानीय प्रशासन पहले से अलर्ट हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों और पर्यटकों को ऊंची पहाड़ियों पर न जाने की सलाह दी जा रही है।

आज से अगले तीन दिन तक बारिश होगी

वहीं आज पंजाब में भी माैसम खाराब रहने की आशंका है। यहां आज अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। 11 और 12 जनवरी को पंजाब में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी मैदानी इलाकों में कई जगहों पर आज से अगले तीन दिन तक छुटपुट बारिश होगी।

यहां आज शीत लहर चलने की आशंका

वहीं आज से अगले दो दिनों तक विदर्भ के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की आशंका है। वहीं उत्तर मध्य महाराष्ट्र में भी शीत लहर चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत के कई राज्य कोहरे की चपेट में रहेंगे।

National News inextlive from India News Desk