* आज भी पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी की संभावना

* कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में नहीं दिख रही राहत

* मैदानी इलाकों में रात का तापमान गिरने के आसार

* उत्तर पश्चिम अगले 48 घंटों में बढ़ सकती है ठंडक

कानपुर। उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस जम्मू-कश्मीर में हालात बिगड़े हैं। इसकी चपेट में हिमाचल प्रदेश के कई इलाके भी हैं। इन इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी व्यापक स्तर पर हो रही है। यहां सड़कों से लेकर घरों की छतों पर एकदम सफेद चादर सी बिछी है। ऐसे में अधिक उंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में वहां के निवासियों को जाने के लिए मना किया गया है।  पर्यटकों को भी वहां न जानें की सलाह दी गई है। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज भी बर्फबारी होगी। इसके अलावा कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है।

माैसम : पहाड़ों पर बिछेगी बर्फ की चादर,तापमान गिरने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को फिलहाल राहत नहीं

माैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को फिलहाल राहत नहीं दिख रही है क्योंकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटे में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के आसार दिख रहे हैं। वहीं इसका असर उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। अगले 48 घंटों में मैदानी इलाकों में रात में ठंड में इजाफा हो सकता है। वर्तमान में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीतने के बाद उत्तर पश्चिम में रात का तापमान गिरने के आसार है। उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों में रात के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना नजर आ रही है।

 

National News inextlive from India News Desk