* जम्मू व हिमाचल में भारी बर्फबारी होने के आसार
 * बारिश से भी अगले तीन दिन तक भीगेंगे ये राज्य
 * हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, दिल्ली कोहरे में डूबे रहेंगे
 * 21 से 23 जनवरी तक कुछ राज्यों में भारी बारिश
 * पंजाब, हरियाणा व यूपी में ओले गिरने के आसार

कानपुर।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश-बर्फबारी हो रही है। बेशक कल हिमाचल प्रदेश में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दिखी। इससे लोगों को उम्मीद हुई कि अब माैसम सामान्य हो जाएगा लेकिन यहां अभी फिलहाल राहत नहीं है। अभी अगले तीन दिनों में और बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के साथ जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी तक भारी बर्फबारी की आशंका है। उत्तराखंड में 21 और 22 जनवरी को बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।   
माैसम : पहाड़ों पर बर्फ-दिल्ली में कोहरा तो यूपी में बारिश,अगले 24 घंटे में तेजी से बदलेगा माैसम

बारिश और बर्फबारी की संभावना

इस संबंध में मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से बताया कि हिमाचल प्रदेश में 20 जनवरी यानी कि आज से 24 जनवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यहां कुछ घंटों में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिमला, नारकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थलों में आज से औसत बर्फबारी हो सकती है। ऐेसे में हिमाचल के दूरवर्ती क्षेत्रों में जरूरी सामानों की आपूर्ति और लोगों के आवागमन में दिक्कत हो सकती है।

#WATCH Srinagar in Jammu & Kashmir receives fresh snowfall. pic.twitter.com/vKRUabYpOx

— ANI (@ANI) January 19, 2019


आज ये राज्य कोहरे में खाेए रहेंगे
वहीं आज कोहरे की बात करें तो आज सुबह कई राज्य कोहरे की चपेट में रहेंगे। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश अधिकांश स्थानों पर सुबह कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर उत्तरी राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय ओडिशा, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भी कोहरा रहेगा। ऐसे में इन राज्यों के लोग घर से बाहर निकलने से पहले वाहन की हेड लाइट चेक करके निकलें।
माैसम : पहाड़ों पर बर्फ-दिल्ली में कोहरा तो यूपी में बारिश,अगले 24 घंटे में तेजी से बदलेगा माैसम

यहां बारिश ओलावृष्टि के आसार

वहीं आज पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में बादल रहेंगे। हवाओं की गति तेज होगी। इसके अलावा 21 से 23 जनवरी के दौरान इन राज्यों के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होगी। ऐसे में साफ है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग अगले 24 घंटे में माैसम में तेजी से बदलाव के लिए तैयार रहें। पश्चिमी हिमालय के निचले हिस्सों पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है।
एजेंसी इनपुट सहित

 

National News inextlive from India News Desk