जब से धोनी ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट की कप्तानी छोडी है, तब से वो क्रिकेट से ज्यादा अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने वाले धोनी ने कुछ घंटे पहले एक वीडियो अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर किया है, जिसमें पिंक कलर की खूबसूरत फ्रॉक पहने नन्हीं जीवा घास के मैदान पर घुटनों के बल चलना सीख रही है और पापा धोनी भी जीवा की तरह पेट के बल चलते हुए उसका पीछा कर रहे हैं। पापा धोनी को अपनी तरह घुटनों के बल चलते देखकर जीवा भी काफी खुश हो रही है।
नन्ही जीवा के पीछे घुटनों चलते धोनी को नहीं देखा तो क्या देखा!

यह भी पढ़ें- जो काम सचिन व धोनी न कर सके करेंगे विराट कोहली


बीच बीच में जीवा पीछे मुंह घुमाकर देखती है कि पापा कहां तक पहुंचे और फिर वो तेजी से आगे चलने लगती है। फिर पापा धोनी भी जल्दी जल्दी घिसटते हुए जीवा के बराबर पहुंच जाते हैं। बाप बेटी की यह घुटनों वाली रेस वाकई बहुत ही क्यूट है।

 

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर्स जिनके नाम हुआ रिकॉर्ड जिसे कोई बनाना नहीं चाहता


धोनी और उनकी लाइफ
के बारे सब कुछ जानने के लिए इंडियन क्रिकेट फैंस हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। वैसे हाल ही में रिलीज हुई धोनी की बायोपिक मूवी देखकर फैंस उनके बारे में सबकुछ जान चुके हैं। 2010 में गर्लफ्रेंड साक्षी के साथ शादी से लेकर फरवरी 2015 में उनकी लाइफ में जीवा का आना और भी बहुत कुछ ऐसा है, जिसके बारे में जानने के लिए धोनी का हर फैन एक्साइटेड रहता है।
नन्ही जीवा के पीछे घुटनों चलते धोनी को नहीं देखा तो क्या देखा!

यह भी देखें- IIT-Roorkee students का डांस जो देखते ही देखते हो गया वायरल

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk