साक्षी ने रचा इतिहास,ओलंपिक में अपने खेल में पहला मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ी
साक्षी मलिक
साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक 2016 में महिला कुश्ती की 58 किग्रा स्पर्धा में रेपशाज के जरिये ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत की ओर से महिला कुश्ती में पदक जीतने वाली वो पहली महिला पहलवान बन गई हैं। इस मुकाबले में साक्षी ने किर्गिस्तान की पहलवान एसुनु तिनिवेकोवा को 8-5 से हराकर कांस्य पदक जीता है। अपनी इस जीत से साक्षी बेहद खेश हैं और उनका कहना है कि उनकी 12 साल की तपस्या का ही ये परिणाम है।
साक्षी ने रचा इतिहास,ओलंपिक में अपने खेल में पहला मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ी
कसाबा दादासाहेब जाधव
कसाबा आजाद भारत के पहले भारतीय ओलंपियन थे जिन्होंने किसी व्यक्तिगत ईवेंट में भारत को पदक दिलाया था। कसाबा ने 1952 हेलसिंकी ओलंपिक में कुश्ती में हिस्सा लिया था। इस कुश्ती में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था और इसी के साथ वो पहले भारतीय पहलवान बन गए थे जिसने इस इंवेंट में कोई पदक जीता हो।
साक्षी ने रचा इतिहास,ओलंपिक में अपने खेल में पहला मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ी
लिएंडर पेस
1996 अटलांटा ओलंपिक में भारतीय टेनिस प्ल्ेयर लिएंडर पेस ने हिस्सा लिया था और ब्रॉन्ज पदक जीतकर भारत को गौरव हासिल करवाया था। केडी जाधव के बाद भारत ने 44 साल बाद किसी व्यक्तिगत ईवेंट में कोई मेडल जीता था। बता दें कि इस ओलंपिक में लिएडर को वाइल्ड कार्ड के द्वारा एंट्री मिली थी।
साक्षी ने रचा इतिहास,ओलंपिक में अपने खेल में पहला मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ी
कर्णम मल्लेश्वरी   
साल 2000 सिडनी ओलंपिक में भारत की कर्णम मल्लेश्वरी ने 69 किग्रा वर्ग वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम मेडल हासिल करने की लिस्ट में जुड़वाया था। ओलंपिक के महिला वेटलिफ्टिंग ईवेंट में पदक जीतने वाली ‘लौह महिला’ कर्णम मल्लेश्वरी पहली भारतीय महिला थी।
साक्षी ने रचा इतिहास,ओलंपिक में अपने खेल में पहला मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ी
राजवर्धन सिंह राठौड़
राजवर्धन सिंह राठौड़ पहले भारतीय थे जिन्होंने ओलंपिक में निशानेबाजी में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था। राजवर्धन ने 2004 एथेंस ओलंपिक में हिस्सा लिया था और इससे पहले निशानेबाजी में किसी भी भारतीय ने कोई भी पदक हासिल नहीं किया था। यही नहीं भारत को किसी व्यक्तिगत ईवेंट में ये पहला सिल्वर मेडल हासिल हुआ था। इसके बाद 2008 बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीता था और ये व्यक्तिगत ईवेंट में भारत का पहला गोल्ड मेडल था।
साक्षी ने रचा इतिहास,ओलंपिक में अपने खेल में पहला मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ी
विजेंद्र सिंह
विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में बॉक्सिंग में भारत को पहला मेडल दिलाया था। इस ओलंपिक में 75 किग्रा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजेंद्र ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।
साक्षी ने रचा इतिहास,ओलंपिक में अपने खेल में पहला मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ी
सायना नेहवाल
सायना पहली भारतीय महिला बैटमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होंने वुमेन सिंग्ल्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। सायना ने ये मेडल 2012 लंदन ओलंपिक में जीता था।
साक्षी ने रचा इतिहास,ओलंपिक में अपने खेल में पहला मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ी
मैरी कॉम
2012 लंदन ओलंपिक में महिला बॉक्सिंग में मेडल हासिल करने वाली मैरी कॉम पहली भारतीय महिला बॉक्सर हैं। इस ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता थे।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk