एक वीक तक की बुकिंग  
सिटी से इंडिगो की फ्लाइट सर्विस शुरू होने के साथ ही पहले दिन से ही दोनों फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू हो गई थी। इंडिगो ने दिल्ली-पटना-रांची -दिल्ली और दिल्ली- रांची-पटना के लिए दो फ्लाइट्स शुरू की है। फेयर कम होने के कारण रांचीआइट्स भी इन दोनों फ्लाइट्स को प्रिफर कर रहे हैं। यही कारण है कि इंडिगो की सभी सीटें फुल जा रही हैं और नेक्स्ट वीक में इन दोनों फ्लाइट्स में एक भी सीट खाली नहीं है।

क्या है फ्लाइट्स की टाइमिंग  
इंडिगो की पहली फ्लाइट दिल्ली से सिटी के लिए सुबह 6:50 बजे उड़ान भरती है पटना सुबह 8:25 बजे पहुंचती है। पटना से यह फ्लाइट 8:58 बजे रांची के लिए उड़ान भरती है और सुबह 9:40 बजे रांची पहुंचती है। रांची से फिर यह फ्लाइट सुबह 10:10 बजे उड़ान भरती है और दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचती है। शाम की फ्लाइट 4:10 बजे दिल्ली से रांची आती है और शाम 5:55 बजे पटना के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट शाम 6:25 बजे पटना पहुंचती है और रात आठ बजे दिल्ली के लिए के लिए उड़ान लेती है, जो रात के 9:15 बजे दिल्ली पहुंच रही है।

गो एयर ने भी कम किया फेयर  
सिटी के क्लब रोड के शांति ट्रैवल्स के ओनर  प्रशांत शुक्ला ने बताया इंडिगो को रांची से शुरू होने के साथ अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिगो के आने के बाद गो एयर ने भी फेयर कम कर दिया है। अब गो एयर का रांची से दिल्ली का फेयर 4100 रुपए ही रह गया है। आनेवाले दिनों में इसका फेयर और भी कम होगा।

एयर इंडिया 25 तक कैंसिल
एयर इंडिया की रांची कोलकाता फ्लाइट 25 अगस्त तक कैंसिल रहेगी। कंपनी के अनुसार ऑपरेशनल कारणों से यह फैसला लिया गया है। एयर इंडिया ने यह फ्लाइट पहले 19 से 21 अगस्त तक के लिए कैंसिल की थी, जिसे 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।