- अमेरिकी सैन्य अफसरों ने सीखे जमीनी जंग के गुर

आतंकियों से निपटने को चलाई जानी वाली पांच महत्वपूर्ण रणनीति साझा की

- चौबटिया में इंडो अमेरिकन संयुक्त युद्ध अभ्यास का दूसरा चरण

RANIKHET: इन दिनों भारत एवं अमेरिका के सैन्य अफसर एक दूसरे से युद्ध अभ्यास की जानकारी साझा करने में लगे हुए हैं। शनिवार को जमीनी जंग में माहिर भारतीय सेना के अधिकारियों ने फील्ड वार तो हवाई हमलों में महारत अमेरिकी सेना ने ड्रोन आदि अतिविकसित उच्चकोटि की विधा के बारे में एक दूसरे से जानकारी साझा की। सूत्रों ने बताया कि संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास का बाकायदा अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित रणकौशल का बखूबी प्रदर्शन भी किया जाएगा।

हवाई हमलों के बारे में दी जानकारी

भारत व अमेरिका का संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास-ख्0क्म् के दूसरे चरण में आतंकवादियों से निपटने की विभिन्न रणनीति पर कार्यशाला हुई। भारतीय सेना के अधिकारियों ने आतंकियों से निपटने को चलाई जानी वाली पांच महत्वपूर्ण रणनीति साझा की। सिविल नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बगैर सफल ऑपरेशन की तकनीक भी बताई। इसके अलावा प्रोजेक्टर के माध्यम से अमेरिकी सैन्य विशेषज्ञों ने हवाई हमलों की अपनी उच्च तकनीक की गहन जानकारी दी। साथ ही छोटी व लंबी रेंज के अत्याधुनिक हथियारों के संचालन, उपकरणों का तकनीकी इस्तेमाल, काउंटर इमरजेंसी व आतंकवाद के तहत आपसी तालमेल आदि कई महत्वपूर्ण विषयों पर एक दूसरे की रणनीति से भी रूबरू हुए।