जापान से आये सीनियर साइंटिस्ट ने बीएचयू के वीसी से की मुलाकात

VARANASI

भारत और जापान के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए बीएचयू में इंडो-जापान सेंटर की स्थापित किए जाने की कवायद शुरू हुई है। रविवार को इस दिशा में संभावनाओं की तलाश करने के लिए जापान के वेट यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट अत्सुतो सुजुकी ने बीएचयू के वीसी प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी से मुलाकात की। चर्चा के दौरान वीसी प्रो। त्रिपाठी ने बताया कि जापान के एजुकेशन मिनिस्टर से पिछले महीने जापानी भाषा के शिक्षण को लेकर सहमति बनी है। जापान के क्योटो यूनिवर्सिटी और बीएचयू के बीएचयू पर्यावरणीय रिसर्च को लेकर आपसी समझौता हुआ है। इसके अलावा लाइफ साइंसेज, मैटेरियल साइंस, पर्यावरण विज्ञान, उर्जा आदि क्षेत्रों में रिसर्च की संभावनाएं खोजी जा रही हैं। इस बाबत जल्दी ही एक प्रपोजल बनाकर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री को भेजा जा रहा है। इसमें जापान सरकार द्वारा बीएचयू के वैज्ञानिकों के सहयोग से प्रस्तावित इंडो जापान सेंटर का संचालन भी किया जाएगा। इस मौके पर आईआईटी मुंबई के सीनियर प्रोफेसर डॉ। राघव वर्मा, सांइस डिपार्टमेंट के हेड प्रो। आरएस तिवारी, प्रो। बीडी त्रिपाठी प्रो। मल्लिकार्जुन जोशी, प्रो। कविता शाह आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम के संयोजक प्रो। भारतेन्दु कुमार सिंह रहे।