JAMSHEDPUR: देश में हर साल 50 हजार करोड़ का खाना बर्बाद हो जाता है। दूसरी ओर लाखों की संख्या में लोग हर रोज भूखे सोते हैं। इस खाई को पाटे बिना भूख बिलखते बच्चों की पीड़ा कम नहीं की जा सकती। इसी सोच के साथ सोमवार को व‌र्ल्ड हंगर डे के अवसर पर जमशेदपुर के लोगों ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के अभियान लेंगे हाफ करेंगे साफ अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सिटी के कई रेस्टोरेंट्स में इस अभियान के तहत सिग्नेचर कैंपेन चलाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया और यह प्रण लिया कि वे उतने की खाने का ऑर्डर देंगे जितने खाने को वे पूरा खत्म कर सके । खाना बर्बाद करने की आदत को वे सभी छोड़ देंगे। अगर खाना बचेगा तो उसे पैक कराकर साथ ले जाएंगे और जरूरतमंदों के बीच बांट देंगे।

होटल जीवा: खाना छूटा तो पैक कर सौंपा जाएगा

साकची शीतला मंदिर के समीप स्थित होटल जीवा में भी इस अभियान में कई लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने अपने स्तर से खाने की बर्बादी रोकने के लिए कई उपाय भी दिए। मैनेजर राजन कुमार ने कहा कि लोगों द्वारा खाना छोड़ा गया तो खाना पैक कर उन्हें सौंप दिया जाएगा। वे इस अभियान को अपने दोस्तों के साथ शेयर करने की कोशिश करेंगे। वे होटल में आये लोगों से खाना ना बर्बाद करने की अपील करेंगे। ताकि देश में हो रही खाने की बर्बादी को कम किया जा सके। ग्राहक प्रतिभा मोहंती, सरत मोहंती, संजय मोहंती, समीर मोहंती, संजय मोहंती ने भी इस अभियान की सराहना की। सभी ने सिग्नेचर कर खाना ना बर्बाद करने का प्रण लिया।

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की इस मुहिम को और आगे ले जाने की जरुरत है। खाना कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए। वे सब भी अब जरुरत के हिसाब से ही खाना ऑडर करेंगे। अगर खाना बच भी जाता है तो उसे बर्बाद नहीं किया जाएगा। खाना फुटपाथ पर बैठे गरीबों में बांट दिया जाएगा।

प्रतिभा मोहंती, ग्राहक

मीठी मिर्च: गरीबों में बांटा जाएगा बचा खाना

साकची स्थित मीठी मिर्च रेस्टोरेंट में इस अभियान को भारी समर्थन

मिला। इस रेस्टोरेंट में जहां एक ओर लोगों ने प्रण लिया कि वे ऑर्डर देने से पहले यह देखेंगे कि कितने लोग एक प्लेट में खा सकते हैं और उसी अनुसार ऑर्डर देंगे। दूसरी ओर संचालकों ने भी कहा कि वे खाने की बर्बादी को रोकने के लिए गेस्ट्स को जागरुक करेंगे। ग्राहकों ने कहा कि यह अभियान अनोखा है और अब वे अपने आसपास भी लोगों को इस बारे में बताएंगे। खाने की बर्बादी से कितना नुकसान देश को काफी नुकसान हो रहा है। ममता डे, रवींद्र डे, रिया डे आदि ने भी सिग्नेचर कैंपेन में भाग लिया और खाने की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया।

इस रेस्टोरेंट में खाने की बर्बादी नहीं होती है। बचा खाना ग्राहकों को पैक कर दे दिया जाता है। ऐसा मुहिम चलाया जाना चाहिए कि जिससे बची हुए रोटी सभी रेस्टोरेंट से कलेक्ट कर गरीबों में बांट देना चाहिए। ऐसे करने से खाने की बर्बादी नहीं होगी। दैनिक जागरण का यह मुहिम गरीबों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

मिस रीना, ओनर

सुख सागर रेस्टोरेंट : अभियान को मिला भरपूर सहयोग

साकची स्थित सुख सागर रेस्टोरेंट में भी दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के इस अभियान का भरपूर समर्थन मिला। लोगों ने सिग्नेचर कैपेंन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभी ने खाना ना बर्बाद करने का संकल्प लिया। एस हरिहरण, आनंद, अंकित आदि ने कहा कि यहां हम कितना खाना बर्बाद करते हैं। दूसरी ओर कई गरीब भूखे मर जाते हैं। हम खाना ना बर्बाद कर गरीबों में बांटेंगे। सभी ने कहा कि वे अन्य लोगों से भी खाना ना बर्बाद करने की अपील करेंगे। रेस्टोरेंट कर्मियों ने कहा कि लोगों से अपील किया जाएगा कि वे खाना बर्बाद ना करे। बचा खाना पैक कर ले जाए।

इस रेस्टोरेंट में पहले से ही हाफ प्लेट खाना देने की व्यवस्था है। फिर भी लोगों से खाना बर्बाद ना करने की बात कही जाएगी। बचा खाना लोगों को पैक कर दे दिया जाएगा।

रमेश, मैनेजर

सैफरॉन: नहीं होने देंगे खाना बेकार

साकची के आमबगान स्थित सैफरॉन रेस्टोरेंट में चले अभियान के क्रम में संचालक जेनरल मैनेजर इस्लाम खान ने भी अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने प्रण लिया कि उनके यहां अब खाने की बर्बादी रोकने के लिए एक ऐसा मैकेनिच्म तैयार किया जाएगा जिससे उनके यहां आने वाले मेहमानों को उनके ऑर्डर के अनुसार ही खाना दिया जाएगा। खाना को बर्बाद होने नहीं दिया जाएगा। रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में मौजूद ग्राहकों ने सिग्नेचर कैंपेन में भाग लिया और खाना बर्बाद नहीं करने का संकल्प लिया। मौके पर मौजूद संजय कुमार, जुनैद आलम, सुमीत कुमार, सत्यजीत दास आदि ने अभियान में हिस्सा लेकर अपने सगे संबंधियों को भी इससे अवगत कराने की बात कही।

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट का यह अभियान काफी सराहनीय है। ऐसे कैंपेन से लोगों में जागरुकता आएगी और लोग खाने की बर्बादी रोकने के बारे में सोचेंगे। मैं खुद अब उतना ही खाना प्लेट में लूंगा जितनी जरुरत हो।

संजय कुमार, ग्राहक

रसोई फैमिली रेस्टोरेंट: अब मिलेगा हाफ प्लेट भी खाना

सिटी के साकची स्थित रसोई फैमिली रेस्टोरेंट में भी इस अभियान को लोगों का काफी समर्थन मिला। रेस्टोरेंट में उपस्थित कई ग्राहकों ने अपने खान पान के व्यवहार में सुधार करने का प्रण लिया। ग्राहकों ने कहा कि अपने स्तर से वे अब खाने की बर्बादी रोकने के लिए दूसरों को भी अवेयर करेंगे। काफी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को सपोर्ट किया। इस रेस्टोरेंट के संचालिका श्वेता सिंह ने कहा कि उनके यहां खाने की बर्बादी नहीं होती। लेकिन अगर किसी कस्टमर की ओर से खाना ज्यादा मंगाया जाता है और वह बच जाता है तो उसे गरीबों में बांट दिया जाएगा। इस मौके पर आकाश कुमार, सुर्या कुमार, दीपक त्यागी, श्रुति दास आदि ने सिग्नेचर कैंपेन में भाग लेकर अपनी ओर से खाने की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया।

मैंने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट अखबार में यह खबर पढ़ी कि साल में 50,000 करोड़ का खाना बर्बाद हो जाता है। यह भी पता चला कि कई लोग बिना खाना के दम तोड़ देते हैं। मैं अब अपने रेस्टोरेंट में हाफ प्लेट खाना की भी मैन्यू रखूंगी। ताकि खाना बर्बाद ना हो सके।

श्वेता कुमारी, मालिक

द फ्लेवर्स रेस्टोरेंट: नहीं होने दिया जाएगा खाना बर्बाद

साकची स्थित द फ्लेवर्स रेस्टोरेंट में इस अभियान के साथ कई लोग जुड़े। ना केवल ग्राहक बल्कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने भी खाने की बर्बादी रोकने का प्रण लिया। इस दौरान आम लोगों ने यह स्वीकार किया कि उनके स्तर से कई बार लापरवाही हो जाती है। जिससे खाना बर्बाद होता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्लेट में उतना ही खाना लिया जाएगा, जितना कि वे सभी खा सके। फिर भी अगर खाना बच जाता है तो उसे पैक कराकर आसपास फुटपाथ पर बैठे लोगों के बीच बांट दिया जाएगा। इससे उन लोगों का पेट भरेगा जो खुद खाना खरीदकर खा नहीं सकत। इस रेस्टोरेंट में रवीद्र नाथ दास, नांटु महंती, नियोती महंती, शुभम महंती, सुरैया कुमारी, विवेक कुमार आदि अभियान का हिस्सा बने। सभी ने सिग्नेचर कर खाना ना बर्बाद करने का प्रण लिया।

इस रेस्टोरेंट में खाना बर्बाद नहीं होता है। बचा खाना पैक करा कर ग्राहकों को दे दिया जाता है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट का यह मुहिम लोगों को खाना ना बर्बाद करने के लिए प्रेरित करेगा। यह अभियान काफी सराहनीय है।

तापस कुमार, मालिक