-सिविल लाइंस थाने में परिवार ने दर्ज कराया मुकदमा

-सीसीटीवी में कैमरे में जेवरात गायब करने वाले की तस्वीर कैद

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: सगाई के दौरान एक शातिर बालक ने दूल्हन के जेवरात और नकदी भरा पर्स गायब कर दिया। घटना की जानकारी होने पर हड़कम्प मच गया। शादी से एक दिन पहले हुई घटना से लोगों में निराशा फैल गई है। चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो वीडियो फुटेज में चोर की तस्वीर कैद मिली। उसके आधार पर चोर की तलाश चल रही है।

पर्स में थे जेवरात

जनपद अयोध्या के अंगूरीबाग में रहने वाले सुधीर गुलाटी बड़े कारोबारी है। उनकी बेटी पारुल की सगाई गुरुवार रात सिविल लाइंस स्थित होटल केसी बैंक्वेट हॉल में हो रही थी। पारुल की मां स्वीटी के हाथ में दो पर्स थे। इसमें रखे 70 हजार रुपए व करीब तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात गायब हो गए। बताया गया है कि सगाई के दौरान ही उन्होंने दोनों पर्स एक जगह रखा था। कुछ देर बाद देखा तो पर्स गायब थे। रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे। वीडियो फुटेज और सीसीटीवी में चोर की तस्वीर मिली। जिसमें यह दिख रहा है कि एक करीब 13 वर्ष का किशोर जो लोगों की आंखों में धूल झोंकते हुए पर्स लेकर जा रहा है। उसके शरीर पर नीली जैकेट व सफेद शर्ट थी। उधर घटना से कारोबारी का परिवार व रिश्तेदार परेशान हो गए। शादी शुक्रवार रात होनी थी। मगर इस घटना के बाद से पुरा परिवार सदमे में है। वहीं दूसरी तरफ चोर पकड़ा नहीं जा सका था।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।

शिवमंगल सिंह,

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस