- ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ की धुनाई, पुलिस को सौंपा

PATNA/ CHAPRA : हवस के भेडि़ए ने आठ वर्षीय बच्ची की अस्मत पर हाथ डाल दिया। मानवता की सारी हदें पार करने वाले विवाहित युवक को दुष्कर्म के प्रयास में पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना एकमा प्रखंड की है। पीडि़ता एक स्कूल में खिचड़ी बनाने का काम करती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो बच्चों के बाप ने मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे एक आठ वर्षीय बच्ची को बहला फुसला लिया और अपने घर ले जाने का झांसा देकर झाड़ी में ले गया। जहां जबरिया दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच घर से बच्ची को गायब देख परिजन तलाश करने लगे। झाड़ी से शोर सुन परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने गांव के खाजुरबानी से आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकला। मामला समझते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने युवक को दौड़ा दिया और उसके घर पहुंच गए। जबरिया घर खुलवा कर युवक को अपने कब्जे में ले लिया। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों के भीड़ से आरोपी कन्हैया प्रसाद सोनी को गिरफ्तार कर अपने कब्जे ले लिया। सुबह होते ही पीडि़ता के परिजनों ने थाने में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें उनके पुत्री के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की बात कही गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवक पर बेंगलुरु में भी है दुष्कर्म का मामला

पांच साल पूर्व आरोपी के ऊपर बेंगलुरु के महादेवपुरा थाना में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इसमें कन्हैया सोनी को गिरफ्तार किया गया था और उसे चार साल की सजा कटनी पड़ी थी। कुछ महीने पहले ही वहां से सजा काटकर अपने घर आया था। बताया जाता है कि पांच साल पूर्व घर से कमाने के लिए गया था। बेंगलुरु के राजपाली गांव में रहकर मजदूरी का कम करता था। इसी दौरान परसा बाजार के एक व्यक्ति के पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में चार साल की सजा हुई थी। घर आते ही फिर से एक बार एक बच्ची को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया।