-बंगलुरु में आयोजित हुआ था इंटेल इनोवेशन कॉन्क्लेव 2014 -जमशेदपुर के आदित्य ओम द्वारा बनाई गई 'गैबी ट्री' को मिला तीसरा स्थान

JAMSHEDPUR : बंगलुरु में आयोजित इंटेल इनोवेशन कॉन्क्लेव ख्0क्ब् में जमशेदपुर के आदित्य ओम द्वारा बनाई गई 'गैबी ट्री' को तीसरा स्थान मिला है। टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय का स्टूडेंट रह चुका आदित्य फिलहाल एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यू्निकेशन में बी टेक कर रहा है। गैबी ट्री एक ऐसी डिवाइस है जिसे किसी पेड़ के तने पर लगा देने पर पेड़ अपनी जरूरतों की जानकारी ट्विटर पर पर दे पाएगा।

सोशल मीडिया से लिंक होगा पेड़

आदित्य ओम ने बताया कि दरअसल गैबी ट्री डिवाइस बनाने की प्रेरणा आधुनिक भारतीय विज्ञान के प्रथम जीव वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस से मिली जिन्होंने सिद्ध किया था कि पौधों में भी जान होती है। आदित्य द्वारा आविष्कार यंत्र भी कुछ इसी इसी विज्ञान पर आधारित है जिसे आधुनिकता से लैस कर सोशल मीडिया से लिंक किया गया है। इसके माध्यम से पेड़-पौधे को जब भी पानी की जरूरत होगी, तो वो अपने से लिंक की गई ट्विटर अकाउंट पर एक पुश मैसेज के माध्यम से लोगों को सजग कर देगी।

राष्ट्रपति भवन से मिला है निमंत्रण

आदित्य अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने मां, पिता, बहन कॉलेज के शिक्षक और अपने मित्रों को दी है। आदित्य को मार्च ख्0क्भ् में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के समक्ष अपने आविष्कार को प्रदर्शित करने करने के लिए आमंत्रित किया गया है। हरी झंडी मिलने पर उसे भारत सरकार द्वारा म्0 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी, जिससे वह खुद अपनी कंपनी शुरू करेगा।

---------

हसबेंड ने वाइफ को किया घायल

कपाली स्थित बंधुगोड़ा निवासी शौकत अली ने अपनी वाइफ रूबी खातून पर पांच किलो वाला एलपीजी सिलेंडर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रूबी ने बताया कि उसका पति छह महीने से गायब था। तीन दिन पहले ही वह वापस लौटा था। फ्राइडे की रात किसी बात को लेकर दोनों में बकझक हुई। इसके बाद उसके हसबेंड ने उसपर हमला कर दिया।