कोचिंग में लौट रहा था
एडवोकेट अवनीश मिश्रा शहर के सुर्कलर रोड पर रहते हैं। उनका बेटा सीएस मिश्रा इंटर का स्टूडेंट है। वह पुलिस लाइंस वाली रोड पर एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में स्टडी भी करता है। संडे की दोपहर में पुलिस लाइंस के सामने से अपने घर पैदल ही लौट रहा था। इस दौरान एक अल्टो कार से कुछ लड़के पहुंचे। उन्होंने इंटर के स्टूडेंट को गन दिखाया और उसके कार में बंद कर ले गए. 

पुलिस ने चलाया search operation
अवनीश ने पिता ने पुलिस को सूचना दी। उनका कहना था कि उनके बेटे को किडनैप करने के दौरान उसके दोस्त ने उन्हें मोबाइल पर जानकारी दी। साथ ही गाड़ी का नंबर भी बता दिया। इधर पुलिस किडनैपर्स का पता लगाने में जुटी थी तो दूसरी ओर अवनीश ने अपने बेटे के किडनैप होने की रिटेन कंप्लेन की। पुलिस को बताया कि वह कोचिंग गया था। इस दौरान अजलान, इदरीश, प्रतीक, अनुराग, चन्द्रपाल, आदित्य और आनंद वहां पहुंचे। उन्होंने सीएस मिश्रा की जमकर धुनाई की और कोचिंग से बाहर निकाल ले गए। गन प्वाइंट पर उसे अल्टो कार में लेकर भाग निकले. 

सुभाष चौराहे पर पकड़े गए
घटना के कुछ देर बाद ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने किडनैपर्स की अल्टो कार को पकड़ लिया। गाड़ी में तीन लड़के बैठे थे। उन्हें पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने ले जाया गया। वहां पता चला कि सीएस मिश्रा को उन्होंने म्योहाल चौराहे पर ही छोड़ दिया था। उसे सिर्फ सबक सिखाने के लिए ऐसा किया था. 

कर्नलगंज पहुंचा मामला
सीएस मिश्रा का पुलिस लाइंस के सामने से किडनैप हुआ था। ऐसे में सिविल लाइंस पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह कर्नलगंज पुलिस को कॉल किया और आरोपियों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए कर्नलगंज थाने ले गई। सभी सातों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इन आरोपियों में तीन लड़कों को पुलिस ने पकड़ भी लिया था, जिनमें अनुराग, प्रवीण और चन्द्रपाल शामिल हैं. 

कछार में ले जाकर मारे थे 
पुलिस ने लड़कों ने बताया कि उन्होंने सीएस मिश्रा से बदला लेने के लिए ऐसा किया था। उनका इरादा कोई किडनैपिंग का नहीं था बल्कि सिर्फ सबक सिखाना था। उसको गंगा किनारे कछार एरिया में ले गए और वहीं पर जमकर धुनाई की। मारपीट करने के बाद उसे कार से लाए और म्योहॉल के पास छोड़कर भाग निकले. 

उफ ये girl friend
इंटर के स्टूडेंट को किडनैप करने के लिए कोई फिरौती की रकम वसूल करने का इरादा नहीं था। बल्कि उसे सिर्फ सबक सिखाना था। सबक इसलिए क्योंकि उनकी गर्ल फ्रेंड के सामने उसकी बेइज्जती हुई थी। सरेआम उसके गाल पर थप्पड़ रसीद हुआ था। पुलिस ने जब इंट्रोगेशन शुरू किया तो पता चला कि इंस्टीट्यूट में स्टडी करने वाली एक लड़की के चक्कर में इतना हंगामा हुआ है। कुछ दिनों पहले एक लड़की को लेकर दो लड़के आपस में भिड़ गए। इंस्टीट्यूट के एक लड़के को सरेआम मारा गया। अब वह बदला देना चाहता था। उसके इस बदले की आग में उसके दोस्तों ने साथ दिया। इंटर और बीए के लड़कों ने सीएस मिश्रा को सबक सिखाने के लिए प्लानिंग कर ली। कार का इंतजाम भी हो गया और फिल्मी स्टाइल में उसको किडनैप करके अपना बदला लिया। सोर्सेज की मानें तो सीएस मिश्रा का विवाद अजलान से हुआ था। सभी आरोपी  इंटर और  बीए के स्टूडेंट हैं.

छात्र मिल गया है। किडनैप करने वाले तीन लड़के पकड़े गए हैं। बाकियों की तलाश की जा रही है। स्टूडेंट का आपसी विवाद है.
डीके यादव, कर्नलगंज प्रभारी 
कोचिंग में लौट रहा था

एडवोकेट अवनीश मिश्रा शहर के सुर्कलर रोड पर रहते हैं। उनका बेटा सीएस मिश्रा इंटर का स्टूडेंट है। वह पुलिस लाइंस वाली रोड पर एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में स्टडी भी करता है। संडे की दोपहर में पुलिस लाइंस के सामने से अपने घर पैदल ही लौट रहा था। इस दौरान एक अल्टो कार से कुछ लड़के पहुंचे। उन्होंने इंटर के स्टूडेंट को गन दिखाया और उसके कार में बंद कर ले गए. 

पुलिस ने चलाया search operation

अवनीश ने पिता ने पुलिस को सूचना दी। उनका कहना था कि उनके बेटे को किडनैप करने के दौरान उसके दोस्त ने उन्हें मोबाइल पर जानकारी दी। साथ ही गाड़ी का नंबर भी बता दिया। इधर पुलिस किडनैपर्स का पता लगाने में जुटी थी तो दूसरी ओर अवनीश ने अपने बेटे के किडनैप होने की रिटेन कंप्लेन की। पुलिस को बताया कि वह कोचिंग गया था। इस दौरान अजलान, इदरीश, प्रतीक, अनुराग, चन्द्रपाल, आदित्य और आनंद वहां पहुंचे। उन्होंने सीएस मिश्रा की जमकर धुनाई की और कोचिंग से बाहर निकाल ले गए। गन प्वाइंट पर उसे अल्टो कार में लेकर भाग निकले. 

सुभाष चौराहे पर पकड़े गए

घटना के कुछ देर बाद ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने किडनैपर्स की अल्टो कार को पकड़ लिया। गाड़ी में तीन लड़के बैठे थे। उन्हें पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने ले जाया गया। वहां पता चला कि सीएस मिश्रा को उन्होंने म्योहाल चौराहे पर ही छोड़ दिया था। उसे सिर्फ सबक सिखाने के लिए ऐसा किया था. 

कर्नलगंज पहुंचा मामला

सीएस मिश्रा का पुलिस लाइंस के सामने से किडनैप हुआ था। ऐसे में सिविल लाइंस पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह कर्नलगंज पुलिस को कॉल किया और आरोपियों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए कर्नलगंज थाने ले गई। सभी सातों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इन आरोपियों में तीन लड़कों को पुलिस ने पकड़ भी लिया था, जिनमें अनुराग, प्रवीण और चन्द्रपाल शामिल हैं. 

कछार में ले जाकर मारे थे 

पुलिस ने लड़कों ने बताया कि उन्होंने सीएस मिश्रा से बदला लेने के लिए ऐसा किया था। उनका इरादा कोई किडनैपिंग का नहीं था बल्कि सिर्फ सबक सिखाना था। उसको गंगा किनारे कछार एरिया में ले गए और वहीं पर जमकर धुनाई की। मारपीट करने के बाद उसे कार से लाए और म्योहॉल के पास छोड़कर भाग निकले. 

उफ ये girl friend

इंटर के स्टूडेंट को किडनैप करने के लिए कोई फिरौती की रकम वसूल करने का इरादा नहीं था। बल्कि उसे सिर्फ सबक सिखाना था। सबक इसलिए क्योंकि उनकी गर्ल फ्रेंड के सामने उसकी बेइज्जती हुई थी। सरेआम उसके गाल पर थप्पड़ रसीद हुआ था। पुलिस ने जब इंट्रोगेशन शुरू किया तो पता चला कि इंस्टीट्यूट में स्टडी करने वाली एक लड़की के चक्कर में इतना हंगामा हुआ है। कुछ दिनों पहले एक लड़की को लेकर दो लड़के आपस में भिड़ गए। इंस्टीट्यूट के एक लड़के को सरेआम मारा गया। अब वह बदला देना चाहता था। उसके इस बदले की आग में उसके दोस्तों ने साथ दिया। इंटर और बीए के लड़कों ने सीएस मिश्रा को सबक सिखाने के लिए प्लानिंग कर ली। कार का इंतजाम भी हो गया और फिल्मी स्टाइल में उसको किडनैप करके अपना बदला लिया। सोर्सेज की मानें तो सीएस मिश्रा का विवाद अजलान से हुआ था। सभी आरोपी  इंटर और  बीए के स्टूडेंट हैं।

छात्र मिल गया है। किडनैप करने वाले तीन लड़के पकड़े गए हैं। बाकियों की तलाश की जा रही है। स्टूडेंट का आपसी विवाद है।

डीके यादव, कर्नलगंज प्रभारी