टीम इंडिया के ओडीआई कैप्टन एमएस धौनी को रांची एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने घेरा

RANCHI : फैन्स के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और चहेतों को ऑटोग्राफ भी दिए। सोमवार को इंडियन वन डे टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी जब बेंगलुरू से रांची पहुंचे तो एयरपोर्ट पर प्रशसंकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान धौनी ने कुछ पल अपने फैन्स के बीच बिताए और फिर अपनी हमर गाड़ी से हरमू स्थित आवास के लिए रवाना हो गए।

मनाई मैरिज एनिवर्सरी

सोमवार को धौनी ने अपने घर पर पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपनी छठी मैरिज एनिवर्सरी मनाई। धौनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। दोनों ही रांची के डीएवी श्यामली स्कूल के बचपन के फ्रेंड हैं। धौनी का बर्थडे 7 जुलाई को है। वो अपना जन्मदिन बेटी जीवा और पूरे परिवार के साथ रांची में ही मनाएंगे। धोनी ने अपना पिछला बर्थडे भी घर पर ही मनाया था।

रांची में ही बिता रहे हैं दिन

जिंबाब्वे का दौरा खत्म होने के बाद से ही महेंद्र सिंह धौनी ज्यादातर रांची में ही रह रहे हैं। वे पिछले 25 जून से ही यहां हैं। हालांकि, बीच में एक-दो दिन के लिए बाहर जरूर गए, पर वापस लौट आए। उनके अगले कुछ दिनों तक रांची में ही रहने की उम्मीद है, क्योंकि टीम इंडिया की आगामी वन डे सिरीज सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के साथ होगी।