दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्‍ट्री

मदर टेरेसा:

मदर टेरेसा को बीते साल सितंबर में वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने संत की उपाधि दी थी । इनका जन्म मेसेडोनिया गणराज्य में हुआ था। 1948 में वह भारत आईं और यहीं की होकर रह गईं। उन्होंने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी। मदर टेरेसा ने अपना जीवन गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। इन्होंने आखिरी समय तक लोगों की सेवा की। पांच सितंबर, 1997 को उनका निधन हो गया था।

दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्‍ट्री

मरिलिन मोनरो:
मरिलिन मोनरो एक मशहूर अमेरिकन फिल्म एक्ट्रेस और मोडल थी। इनके करियर की शुरुआत पिन-अप मॉडल के रूप में हुई थी। इन्हें एक महान संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। एक अभिनेत्री के रूप में उन्होंने एक बड़ी विरासत अपने पीछे छोड़ी। इनके फैंस सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशो में भी रहे हैं। इनके कुछ लोकप्रिय कार्यों में 1953 में हाउ टू मैरी ए मिलेनियर है। इसके अलावा 1955 में द सेवेन ईयर ईच और 1959 में सम लाइक इट हॉट रहे हैं।

दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्‍ट्री

डायना प्रिंसेस:
ब्रिटेन के एक शाही कुलीन परिवार से जुड़ी डायना प्रिंसेस भी ऐसी महिलाओं की लिस्ट में शामिल है। यह प्रिंस चार्ल्स की पहली पत्नी थीं। यह 20वीं सदी में पॉपुरल महिला हैं। वेल्स की इस राजकुमारी को कॉर्नवाल की डचेज, रोथसे की डचेज, चेस्टर की काउंटेस, और रेनफ्र्यु की बैरोनेस की उपाधियां भी मिलीं। यह एक सेवरेल चैरिटी ऑर्गनाइजेशनक की मेंबर भी थीं। यह दान पुण्य व सामाजिक कार्यों के लिए फेमस थीं।

दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्‍ट्री

आंग सान सू की:
म्यांमार की आंग सान सू की आज देश ही नहीं विदेश में भी लोग इनके नाम की चर्चा करते हैं।  नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और बर्मा में लोकतंत्र के लिए सैनिक सरकार का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने वाली 'आंग सान सू की' पूरी दुनिया में एक मिसाल बन गई हैं। उन्हें बर्मा की सैनिक सरकार ने पिछले कई वर्षों तक घर पर नजरबंद रखा हुआ था।

दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्‍ट्री

फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल:
आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता मानी जाने वाली फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल को "द लेडी विद द लैंप" के नाम से भी पुकारा जाता है। एक नर्स के रूप में उन्होंने बीमार और गरीब लोगों की अपने जीवन काल में खूब सेवा की है। लोग इन्हें मसीहा के रूप में मानते थे।

दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्‍ट्री

एलिजाबेथ:
इग्लैंड की पहली महारानी एलिजाबेथ का नाम इसमें न लेना बेइमानी होगी। इनके शासन काल में बड़े से बड़े फैसले लिए गए थे। 31 दिसम्बर, 1600 को भारत में 'दि गर्वनर एण्ड कम्पनी ऑफ लन्दल ट्रेडिंग इन टू दि ईस्ट इंडीज'की स्थापना हुई थी। एलिजाबेथ के शासन के दौरान इग्लैंड ने कई अहम उपलब्धियों को हासिल किया था। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। 25 साल की हैं और अकेली हैं! आप जॉब के लिए बहुत रिस्की हैं! क्या आपने भी सुने हैं ऐसे कमेंट?

दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्‍ट्री

इंदिरा गांधी:

इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए 'विश्वराजनीति' के इतिहास में जानी जाती हैं। इन्हें 'लौह-महिला' के नाम से भी पुकारा जाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी थी। इतना ही नहीं इसमें पाक को जबरदस्त धूल चटाई गई थी। ट्रेन के नंबर में छिपी होती है यह जानकारी, जान लो काम आएगी

दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्‍ट्री

मेरी क्यूरी:
इन महिलाओं की लिस्ट में मेरी क्यूरी का नाम भी शामिल है। मेरी ने रेडियम की खोज की थी। सबसे खास बात तो यह है कि दुनिया की पहली महिला नोबेल पुरस्कार विजेता मेरी क्यूरी थी। इन्हें 1903 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्‍ट्री

मलाला युसूफजई:

पाकिस्तान में रूढि़वादी तत्वों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही किशोरी मलाला युसूफजई का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मलाला 14 साल की उम्र से ही इनकी खिलाफत में उतर आई थी। उसके इस बड़े कदम की वजह से तालिबान ने उस पर अब तक कई बार जानलेवा हमला भी किया है।

दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्‍ट्री

एंजेला मर्केल:
जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली ऐसी महिला हैं। जिसने इतने बड़े पद को संभाला है। क्रिस्टियन डेमोक्रेटिक यूनियन (जर्मनी) का नेतृत्व करने वाली एंजेला 2014 में फोर्ब्स की सूची टॉप 10 महिलाओं की सूची में शामिल हुई थी। ताकतवर महिलाओं की इस सूची में मर्केल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk