कानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने योगासन कर इसके जरिए शरीर व मन को निरोगी रखने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में हजारों लोगों की मौजूदगी में योग किया। वहीं ताजनगरी आगरा भी इसमें पीछे नहीं रही।

international yoga day: ताजनगरी आगरा में हजारों लोगों ने किया योग,देखें तस्‍वीरें

आगरा में ताजमहल के निकट योग करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौक पर यहां सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ताजमहल के सामने योगासन करते लोगों का नजारा अलग ही अहसास करा रहा था।

international yoga day: ताजनगरी आगरा में हजारों लोगों ने किया योग,देखें तस्‍वीरें

आगरावासियों का योग को लेकर उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी योग के जरिए तन व मन को स्वस्थ रखने की पहल करते व अलग-अलग योगासनों के महत्व को समझते दिखे।

international yoga day: ताजनगरी आगरा में हजारों लोगों ने किया योग,देखें तस्‍वीरें

भारत में योग दिवस के मौके पर लोग विदेशों से इस दिव्य भूमि पर आ रहे हैं या आ चुके हैं। योग के लिए लोग अब भी देश और विदेश में कितना जागरुक हैं। तस्वीर में योग करते लोगों की भीड़ इस बात की गवाह है।

international yoga day: ताजनगरी आगरा में हजारों लोगों ने किया योग,देखें तस्‍वीरें

International Yoga Day : योग भगाए रोग, किसी की हड्डी हुई मजबूत तो किसी की मांसपेशियों में चालू हुई हरकत

International Yoga Day : दुनिया की सबसे छोटी महिला ने ऐसे किया योग, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश तैयार

खबरों की मानें तो आगरा में लोगों को योग दिवर पर सफेद रंग की टी शर्ट भी दी गई है। आगे की पंक्ति में योग कर रहे लोगों की टी शर्ट एक जैसी नजर आ रही है।

international yoga day: ताजनगरी आगरा में हजारों लोगों ने किया योग,देखें तस्‍वीरें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने योगासन कर इसके जरिए शरीर व मन को निरोगी रखने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में हजारों लोगों की मौजूदगी में योग किया। वहीं ताजनगरी आगरा भी इसमें पीछे नहीं रही।

National News inextlive from India News Desk