पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की हुई पुष्टि

सिर पर हथौड़ा जैसी भारी वस्तु से भी किया गया था हमला

BAREILLY: प्रेमनगर में इनवर्टर कारोबारी अशोक बिज की हत्या में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला दबाना आया है। इससे साफ है कि पहले गला दबाया गया और फिर हथौड़ा से वार किया गया होगा। ये दोनों चीजें चंद मिनटों में अंजाम दी गई होंगी क्योंकि मौके पर ताजा ही खून पड़ा हुआ था। जांच को पहुंची फोरेसिंक टीम को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने अशोक के दोनों मोबाइल नंबरों की ख्भ् नवंबर से क् दिसंबर तक की कॉल डिटेल्स निकलवाया है। अशोक के भांजे सुमित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर ि1लया है।

घर में मिली थी लाश

मंडे रात में अशोक विज की उनके ही घर में खून से लथपथ लाश मिली थी। परिवार वालों ने अशोक को महाजन हॉस्पिटल ले गया लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गैलरी में ताजा खून पड़ा मिला। पुलिस को अशोक के घर में चाय के बर्तन में ताजी चाय और छनी हुई गीली चाय की पत्तियां भी मिली हैं। इसके अलावा सिगरेट के टुकड़े भी मिले हैं।

कहां है बंगालिन महिला

यह भी पता चला कि अशोक का पड़ोस में रहने वाली किसी बंगालिन महिला से विवाद चल रहा था। महिला और उसकी बेटी का भी अशोक के घर आना जाना था। मामला थाना तक भी पहुंचा था और क्भ्क् की भी कार्रवाई हुई थी। लिखित रिकॉर्ड न होने के चलते पुलिस उस सिपाही की तलाश कर रही है जिसके समय में विवाद हुआ था। इसके अलावा दो नौकरों के भी गायब होने की बात कही जा रही है।

नहीं मिले मोबाइल

पुलिस को भांजे सुमित ने बताया कि उसके मामा दो मोबाइल यूज करते थे, लेकिन घर में दोनों ही मोबाइल नहीं मिले हैं। दोनों ही मोबाइल बंद जा रहे हैं। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि हत्या करने वालों ने ही मोबाइल गायब कर दिए हैं। पुलिस ने दोनों नंबरों की काल डिटेल के लिए नंबर सर्विलांस सेल में भेजे हैं। पुलिस ख्भ् नवंबर से क् दिसंबर तक की काल डिटेल निकाल रही है। इसके अलावा घटना वाले दिन भी उनकी लास्ट बात किससे हुई इसका भी पता चल जाएगा।

दूसरे दिन बुलायी फील्ड यूनिट

कारोबारी हत्या कर दी गई लेकिन थाना पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट बुलाने की जहमत तक नहीं उठायी। मौके पर फील्ड यूनिट को करीब क्ख् घंटे बाद बुलाया गया। फील्ड यूनिट की जांच में सामने आया है कि अशोक की हत्या उस वक्त की गई होगी। जब कारखाना में काम चल रहा होगा। क्योंकि कारखाना में औजार बिखरे हुए मिले हैं। इसके अलावा बैट्री की छड़ें भी पड़ी मिली हैं और उसमें रंग मिला है। पुलिस को एक नौकर की तेल से सनी हुई पेंट भी मिली है। दूसरे दिन एक नौकर भी काम पर नहीं पहुंचा है। फील्ड यूनिट को आशंका है कि अशोक के कारखाना के हथियार से ही उसके सिर वार किया होगा। यही नहीं घर में कोई सामान बिखरा नहीं है जिससे साफ है कि लूट के इरादे से हत्या नहीं की गई है।

अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बंगालिन महिला का भी पता नहीं चल सका है। दोनों मोबाइलों की काल डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

असित श्रीवास्तव, सीओ सिटी फ‌र्स्ट