आरसीबी के बल्लेबाज ने किया ये कारनामा

कानपुर। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल 2018 का 31वां मैच मुंबई और बैंगलोर के बीच खेला गया था। इस मैच में बैंगलोर की हार का सिलसिला टूटा और मुंबई इंडियंस पर उसे 14 रन से जीत मिली। यह मैच भले ही आरसीबी के नाम रहा हो मगर चर्चा टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम की हो रही है। मैक्कुलम ने इस मैच में वो कारनामा किया जो आईपीएल इतिहास में कभी-कभार ही देखने को मिलता है। दाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम अंतर्रराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले चुके हैं। मगर आईपीएल जैसी क्रिकेट लीग में वह फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे। मंगलवार को आईपीएल के 31वें मुकाबले में मुंबई के खिलाफ भी मैक्कुलम ने अजब-गजब रिकॉर्ड बनाया। दरअसल मौजूदा आईपीएल सीजन में मैक्कुलम एक गेंद पर दो छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

ipl में 1 गेंद पर 2 छक्‍के : ब्रैंडन मैक्‍कुलम के नाम यह रिकॉर्ड,गांगुली भी कर चुके हैं ये करिश्‍मा

जानिए कैसे लगे एक गेंद पर दो छक्के

दरअसल हुआ यूं कि आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पहली पारी का 10वां ओवर फेंकने आए मुंबई के तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या। इस ओवर की दूसरी गेंद पांड्या ने फुलटॉस फेंकी जिस पर मैक्कुलम ने थर्ड मैन के ऊपर से छक्का मार दिया। चूंकि यह फुलटॉस गेंद बल्लेबाज की कमर से ऊपर थी ऐसे में अंपायर ने इसे 'नो-बॉल' करार दे दिया। अगली गेंद फ्री हिट थी जिस पर मैक्कुलम ने फिर से छक्का जड़ दिया। यानी कि एक वैलिड गेंद पर दो छक्के पड़ गए।

ipl में 1 गेंद पर 2 छक्‍के : ब्रैंडन मैक्‍कुलम के नाम यह रिकॉर्ड,गांगुली भी कर चुके हैं ये करिश्‍मा

4 साल पहले गांगुली ने भी किया था ये करिश्मा

क्रिकेट इतिहास में खासतौर से आईपीएल में एक गेंद पर दो छक्के तो कई खिलाड़ियों ने मारे। मगर साल 2014 में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी यह करिश्मा कर दिखाया था। उस वक्त दादा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे। केकेआर लक्ष्य का पीछा कर रहा था कि पारी का 15वां ओवर चल रहा था, गेंद राजस्थान के मुनाफ पटेल के हाथ में थी। शुरुआती चार गेंदों में तो मुनाफ ने काफी किफायती गेंदबाजी की मगर 5वीं गेंद उन्होंने नो-बॉल फेंक दी जिस पर गांगुली ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद फ्री हिट थी जिस पर सौरव ने फिर से सिक्स मारा। इस तरह उन्होंने भी एक गेंद पर 13 रन बनाए।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk