मुंबई का यह वंडर ब्वॉय आया चर्चा में

कानपुर। आईपीएल 11 में पीछे चल रही मुंबई इंडियंस ले लगातार तीन मैच जीतकर अच्छी वापसी की है। बुधवार को केकेआर के खिलाफ मुंबई ने अपने बल्लेबाजों के दम पर कोलकाता को 102 रन से बड़ी शिकस्त दी। मुंबई की इस जीत के हीरो 19 साल के युवा बल्लेबाज ईशान किशन रहे, जिन्होंने 21 गेंदों में 62 रन ठोंके। यही नहीं ईशान ने अर्धशतक सिर्फ 17 गेंदों में जड़ दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान की इस पारी के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही। 19 साल के इस वंडर ब्वॉय ने दिग्गज खिलाड़ियों को दीवाना बना दिया।

धोनी का डुप्‍लीकेट है मुंबई को जिताने वाला ये बल्‍लेबाज,माही जैसे लगाता है बड़े-बड़े छक्‍के

बिहारी ईशान किशन तोड़ चुके हैं माही का रिकॉर्ड

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन बिहार के रहने वाले हैं। उनकी और धोनी की कहानी लगभग मिलती-जुलती है। धोनी की तरह ईशान भी बिहार की बजाए झारखंड से खेला करते हैं। साल 2014 में झारखंड की तरफ से खेलते हुए किशन ने फर्स्ट क्लॉस डेब्यू किया था। प्रथम श्रेणी करियर की बात करें तो, ईशान के नाम 32 मैचों में 41.11 की औसत से 2097 रन दर्ज हैं इसमें 4 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। इसी साल विजय हजारे ट्रॉफी में किशन ने एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने में धोनी को पीछे कर दिया। सौराष्ट्र की टीम के खिलाफ झारखंड टीम के कप्तान किशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंदों में 93 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के मारे थे। जानकारी के मुताबिक धौनी ने लिस्ट ए क्रिकेट के एक पारी में 6 छक्के लगाए हैं।

धोनी का डुप्‍लीकेट है मुंबई को जिताने वाला ये बल्‍लेबाज,माही जैसे लगाता है बड़े-बड़े छक्‍के

धोनी की जगह लेने में सक्षम

ईडन गार्डंस में केकेआर के खिलाफ जब किशन ने आतिशी पारी खेली तो उनके बल्ले से 6 छक्के निकले। एक छक्का तो उन्होंने बिल्कुल धोनी स्टाईल में मारा। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी माइकल क्लॉर्क किशन की तेजतर्रार पारी से इतना प्रभावित हुए कि, वे किशन को 'बाएं हाथ को धोनी' कहने लगे। वैसे ईशान का प्रदर्शन ऐसे ही शानदार रहा तो वह अगले कुछ सालों में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे, क्योंकि धोनी के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम में एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत होगी और किशन उसके प्रबल दावेदार बनते जा रहे।

धोनी का डुप्‍लीकेट है मुंबई को जिताने वाला ये बल्‍लेबाज,माही जैसे लगाता है बड़े-बड़े छक्‍के

दो साल में कीमत हुई 17 गुनी

पिछले दो साल में ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। साल 2016 में उन्हें आईपीएल नीलामी में गुजरात लायंस ने सिर्फ 35 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस 6.2 करोड़ रुपये देकर किशन को अपनी टीम में लाई है। आईपीएल 11 में किशन अब तक 11 मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 238 रन दर्ज हैं। ईशान बेस्ट फिनिशर माने जाते हैं।

सोर्स : iplt20.com

विजय हजारे ट्रॉफी में इशान ने सात छक्के लगाकर तोड़ा धौनी का रिकॉर्ड

Cricket News inextlive from Cricket News Desk