धोनी ने लगाया 108 मी का छक्का

आईपीएल 2018 का आधा सफर खत्म हो गया। इस दौरान कई रिकॉर्ड बने और टूटे। बल्लेबाजों ने भी इस सीजन जमकर रन बनाए। इनके बल्ले से एक रिकॉर्ड सबसे लंबे सिक्स का भी है। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी भी सबसे लंबा छक्का मारने वालों की फेरहिस्त में शामिल हैं। सोमवार को दिल्ली के खिलाफ माही ने 108 मीटर लंबा सिक्स लगाया। यह मौजूदा सीजन का दूसरा सबसे बड़ा छक्का है।

धोनी ने मारा ipl 11 का दूसरा सबसे लंबा छक्‍का,पहले नंबर पर गेल नहीं ये बल्‍लेबाज है

डिविलियर्स हैं सबसे ऊपर

आईपीएल के मौजूदा सीजन में छक्कों की बरसात करने वालों में एबी डिविलियर्स का भी नाम है। डिविलियर्स ने 111 मीटर लंबा सिक्स लगाया है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि खड़े-खड़े गेंदबाजों की धुनाई करने वाले क्रिस गेल टॉप 10 में भी शामिल नहीं है। गेल के नाम भले ही सबसे ज्यादा 23 छक्के दर्ज हों मगर डिस्टेंस की बात करें तो गेल ने अभी तक सबसे लंबा 92 मीटर का छक्का लगाया है।

माही मार रहा है

इस साल आईपीएल में सिर्फ युवा खिलाड़ियों ही नहीं दिग्गजों का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। शेन वाटसन, क्रिस गेल और एमएस धोनी जैसे बड़े-बड़े नाम हैं जिन्हें कई लोगों ने चुका हुआ मान लिया था। मगर इन धुरंधरों ने इस आईपीएल साबित कर दिया कि फॉर्म भले टंपरेरी हो मगर टैलेंट हमेशा वही रहता है। खासतौर से धोनी जो दुनिया के बेस्ट फिनिशर माने जाते हैं, वह अंतिम ओवरों में आकर ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। माही इस वक्त उसी अंदाज में बैटिंग कर रहे, जैसे शुरुआती करियर में किया करते थे।

धोनी ने मारा ipl 11 का दूसरा सबसे लंबा छक्‍का,पहले नंबर पर गेल नहीं ये बल्‍लेबाज है

5 साल बाद किया ये कारनामा

आईपीएल 11 के 30वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 22 गेंदों में 51 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान माही के बल्ले से 5 छक्के और 2 चौके निकले। इस सीजन धोनी की यह तीसरी फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 34 गेंदों में 70 रन और किंग्स इलेवन पंजाब के अगेंस्ट 44 गेंदों में 79 रन की पारी खेली थी, यह धोनी का आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इससे पहले धोनी ने 2013 में दो या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाए थे। इस सीजन धोनी ने अभी तक 8 मैचों में 71.50 की औसत से 286 रन बनाए हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk