कौन बने मुंबई की जीत के हीरो
कानपुर। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो की स्िथति थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई पहले ही 6 मैच हार चुकी है। ऐसे में टीम को प्लेऑफ में जगह बनाए रखने के लिए आने वाले सभी मैच जीतने होंगे। खैर मुंबई के खिलाड़ियों ने आईपीएल के 34वें मैच में पंजाब को हराकर टॉप 4 में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। मुंबई की इस जीत के कई हीरो हैं। 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने आई रोहित की टीम को ओपनर सूर्य कुमार यादव ने बेहतरीन शुरुआत दी। यादव ने 57 रन बनाए। इसके बाद आखिरी ओवरों में क्रुणाल पांड्या ने 12 गेंदों में 31 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। मगर इनके बीच मुंबई का एक खिलाड़ी और है जिसने पंजाब की पारी के दौरान ही मुंबई की जीत की नींव रख दी थी। ये खिलाड़ी कोई और नहीं मुंबई का आलराउंडर बेन कटिंग है।
ipl 11 : मुबई को जिताने वाले इस खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड है ऑस्‍ट्रेलिया की सबसे खूबसूरत महिला
(गेल को आउट करने के बाद जश्न मनाते बेन कटिंग, फोटो : एपी)
बेन कटिंग ने किया गेल का आउट
पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला था। चूंकि ग्राउंड बहुत छोटा था ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि पंजाब के बल्लेबाज एक बड़ा स्कोर खड़ा करेंगे। खैर शुरुआत भी वैसी ही हुई। गेल और राहुल ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। राहुल तो 24 रन पर आउट हो गए मगर गेल टिके थे। फिर 12वां ओवर फेंकने आए बेन कटिंग, बेन ने 50 रन पर गेल को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करा दिया। बस यहीं से पंजाब की रन गति धीमी पड़ गई। गेल अगर 2-4 ओवर और टिक जाते तो पंजाब का स्कोर 200 के पार होता। ऐसे में मुंबई को बेन कटिंग का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने गेल के तूफान को खामोश कर दिया।

पूर्व मिस ऑस्ट्रेलिया के ब्वॉयफ्रेंड हैं बेन
आपको बताते चलें कि 31 साल के बेन कटिंग ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन आलराउंडर हैं। कटिंग सिर्फ अपने खेल ही नहीं पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासा चर्चित रहते हैं। वह पूर्व मिस ऑस्ट्रेलिया एरिन होलैंड को पिछले तीन सालों से डेट कर रहे हैं। डेलीमेल में छपी खबर के मुताबिक, बेन और एरिन को हाल ही में उनके दोस्त उस्मान ख्वाजा की शादी में साथ देखा गया था। बताते हैं कि दोनों की मुलाकात एक म्युचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी। एरिन इन दिनों भारत में है, वह आईपीएल 11 में एंकरिंग कर रही हैं। एरिन ने यह काम इसलिए चुना ताकि वह ब्वॉयफ्रेंड बेन कटिंग के साथ भारत में रह सकें।

शुक्रवार को मुंबई की जीत पर एरिन ने ट्वीट कर टीम को बधाई भी दी। एरिन सोशल मीडिया पर काफ एक्टिव रहती हैं। यही नहीं टि्वटर और इंस्टागाम पर उनकी और कटिंग की ढेरों तस्वीरें उपलब्ध हैं।

 

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk