DEHRADUN: पिछले कई दिनों से राज्य के नए डीजीपी को लेकर चल रहा संशय गुरुवार को समाप्त हो गया। एमए गणपति प्रदेश के नए पुलिस महानिरीक्षक होंगे। गुरुवार शाम केंद्र से मंजूरी के बाद क्98म् बैच के आईपीएस गणपति के नाम पर सहमति बन गई। वर्तमान डीजीपी बीएस सिद्धू शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गणपति एक मई को कार्यभार ग्रहण करेंगे। गणपति हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति से वापस आए हैं। वे अपनी स्वच्छ छवि और सीधे फैसलों के लिए जाने जाते हैं। गुरुवार शाम प्रमुख सचिव गृह उमाकांत पंवार ने प्रदेश के नए डीजीपी के रूप में एमए गणपति की नियुक्ति के आदेश जारी किए। बता दें कि , नए डीजीपी को लेकर दो नामों पर एक माह से मंथन चल रहा था। इनमें क्98ख् बैच के आईपीएस एसके भगत और क्98म् बैच के आईपीएस एमए गणपति शामिल थे। प्रमुख सचिव गृह उमाकांत पंवार ने बताया कि गुरुवार दोपहर केंद्र से अनुमति मिलने के बाद गणपति का नाम फाइनल किया गया। गणपति वर्ष ख्009 में गढ़वाल मंडल के पुलिस महानिरीक्षक रहे हैं। वर्ष ख्0क्क् में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए और गृह मंत्रालय में नक्सलवाद से निबटने से संबंधित अहम जिम्मेदारी संभाली। ख्00ख् में उन्हें पुलिस पदक व ख्0क्0 में राष्ट्रपति पुलिस पदक भी मिल चुका है।